Author: Vinod Gupta
केंद्रीयकृत बोर्ड परीक्षा परिणामों में आरंग के इस स्कुल के छात्रो ने मारी बाजी-5 वी एवं 8 वी में विकास खण्ड स्तर पर बने टॉपर आरंग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांचवी और आठवीं की केंद्रीयकृत परीक्षा परिणामों की घोषणा 30 अप्रैल बुधवार को की गई जिसमे आरंग विकास खण्ड में गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल आरंग की छात्रा डिंपी चंद्राकर ने कक्षा 8वी में 97.17% अंक अर्जित कर सम्पूर्ण ब्लॉक में प्रथम स्थान पर रही तथा इसी विद्यालय की अन्य दो छात्राएं विकास खण्ड स्तर पर तृतीय स्थान भव्या मनहरे 96.17% एवं चतुर्थ स्थान पर यशिका ठाकुर 96.00% रही। कक्षा…
देश के सबसे बड़े खेल मंच खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खेलेंगे आरंग के ये खिलाड़ी-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने दी बधाई…. आरंग। बिहार में 6 मई से 9 मई अयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के तीन खिलाड़ियों तुलसी सोनवानी पिता महेश सोनवानी,गुंजन वर्मा पिता हेमनंदन वर्मा,शोभा लोधी पिता शत्रुघ्न लोधी का चयन छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल टीम में हुआ है।हमारे देश के सबसे बड़े खेल मंच खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों के चयन होने पर आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप…
सायबर सुरक्षा-पैन कार्ड के दुरुपयोग से जुड़े जीएसटी धोखाधड़ी-आइये जाने इससे बचने के लिए क्या करे… पैन कार्ड के दुरुपयोग से जुड़े जीएसटी धोखाधड़ी के कई मामले हाल के वर्षों में सामने आए हैं, जिनमें निर्दोष लोगों की पहचान का गलत इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये की कर चोरी की गई है।ग्वालियर के छात्र को 46 करोड़ का टैक्स नोटिसमार्च 2024 में, ग्वालियर के एक 25 वर्षीय कॉलेज छात्र को आयकर और जीएसटी विभाग से 46 करोड़ का नोटिस प्राप्त हुआ। जांच में पता चला कि उनके पैन कार्ड का उपयोग कर मुंबई और दिल्ली में एक कंपनी पंजीकृत की गई…
कौशल विकास पाठ्यक्रम के तहत यहां लगाई गई प्रदर्शनी-स्वरोजगार के लिये किया गया प्रेरित आरंग। उच्च शिक्षा विभाग के नई शिक्षा नीति -2020 के अंतर्गत,कौशल विकास पाठ्यक्रम में वर्मीकल्चर और वर्मीकम्पोस्टिंग (ZO-SEC-01) के सफल कार्य (मनियारा वर्मीकम्पोस्ट ब्रांड पैकेट एवं मार्केटिंग ) के साथ आधुनिक शेडिंग/वर्मीबेड का मॉडल प्रदर्शनी दिनांक 01 मई (गुरुवार)को बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग,रायपुर (छ.ग.) के प्राणीशास्त्र विभाग के एस.ई.सी.(स्किल एनहेंसमेंट कोर्स ) के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ.अभया रा.जोगलेकर मुख्य अतिथि के रूप में विभाग आये व छात्रों से प्रदर्शनी/मॉडल और वर्मीकम्पोस्टिंग प्रक्रिया संबंधी प्रश्नोतरी कर छात्रों के कार्य…
सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिले पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन-जन्मदिन की बधाई देकर की दीर्घायु की कामना आरंग।छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओ ने सादगी पूर्वक मनाया।इस अवसर पर आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन भी उनके निवास में जा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाये देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की और उनसे आशीर्वाद लिया। उनके निवास में कार्यकर्ताओं और नेताओं का हुजूम देखने को मिला। जहां बड़े नेता व शीर्ष नेता बृजमोहन अग्रवाल को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देने पहुंचे हुए थे।इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह…
पेयजल संकट के स्थायी समाधान हेतु इन्होंने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन-स्थायी समाधान होने तक टैंकर से नियमित जलापूर्ति की रखी मांग आरंग। जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने बुधवार को जिलाधीश महोदय व जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौप कर अपने जिला पंचायत क्षेत्र के प्रमुख ग्राम पंचायतों में एक ग्राम पंचायत रीवा में व्याप्त एक अत्यंत गंभीर पेयजल समस्या की ओर आकर्षित किया वतन चन्द्राकर ने जिलाधीश को सौपे ज्ञापन में बताया है कि ग्राम पंचायत रीवा, जिसकी जनसंख्या 5000 से अधिक है, विगत कई वर्षों से ग्रीष्मकाल के दौरान अत्यंत भीषण पेयजल संकट का…
नगर पालिका आरंग के सामान्य सभा की बैठक में इस प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी-राष्ट्रपति को भेजा जायेगा पारित प्रस्ताव आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ (एक राष्ट्र, एक चुनाव) प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर विकास के कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगी। प्रस्ताव रखते हुए अध्यक्ष डॉ. जैन ने कहा कि देश में हर वर्ष किसी न किसी चुनाव के चलते न केवल धन बल्कि समय की भी भारी बर्बादी होती…
बड़ी खबर-महतारी वंदन योजना की 15वीं किश्त के तहत 648 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी रायपुर, 01 मई 2025/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज एक तारीख को माह मई 2025 की पंद्रहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.32 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 15 माहों…
पेयजल की गुणवत्ता-नगरीय निकायों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी रायपुर।01 मई 2025. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगरीय निकायों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने इसके लिए सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को परिपत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। विभाग ने मौसमी बीमारियों एवं दूषित पेयजल से होने वाले रोगों के प्रति सचेत रहते हुए इनके रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही…
ब्राह्मण समाज आरंग द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन-रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं… आरंग। ब्राह्मण समाज आरंग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत भगवान् श्री परशु राम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रायपुर के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। यह शिविर समाज सेवा की दिशा में एक अनुकरणीय पहल रही, जिसका लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उठाया। इस शिविर में ब्राह्मण समाज के अलावाआरंग के विभिन्न समाजों से आए लोगों ने अपना नेत्र परिक्षण कराया। आंखों…
