Author: Vinod Gupta
खरोरा सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया गहरा शोक व्यक्त-मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत रायपुर, 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और…
राधाकृष्ण मंदिर में कल सोमवार को श्री ठाकुर जी एवं राधारानी जी को शीतलता प्रदान करने चंदन सेवा का आयोजन-आप भी होइये शामिल… आरंग। स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार कल 12 मई को श्री राधारमण लाल जी के 483 वें प्रकट्य उत्सव के पावन अवसर पर श्री राधाकृष्ण सखा मंडली द्वारा प्रथम बार इस वर्ष भीषण ग्रीष्म काल में श्री ठाकुर जी एवं राधारानी जी को शीतलता प्रदान करने के लिए चन्दन सेवा किया जायेगा। अपरान्ह 12 बजे से भगवान जी विग्रहों में चन्दन लेप, दुग्ध स्नान, भव्य आरती पूजा कर प्रसादी वितरण किया जायेगा। सखा मंडली और मंदिर ट्रस्ट…
बड़ी खबर-बाइक हार्वेस्टर में घुसा-एक युवक की घटना स्थल पर मौत-दूसरा गंभीर रूप से घायल-इलाज के लिए भेजा गया रायपुर-पुलिस जांच में जुटी.. आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमेठी मोड़ के पास बाइक के हार्वेस्टर में घुस जाने से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को इलाज हेतु रायपुर भेजा गया है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 09 बजे के आसपास आरंग खरोरा मार्ग में अमेठी मोड़ पास हार्वेस्टर में तेज रप्तार से आ रही बाइक के…
सुशासन तिहार–2025-ग्राम अमोदी में समाधान शिविर सम्पन्न-जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण आरंग। समाधान शिविर में जनता से सीधे संवाद, त्वरित निवारण पर विशेष जोर दिनांक आरंग। आज 10 मई 2025 को राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत आरंग विधानसभा के ग्राम अमोदी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 05 मई से 31 मई 2025 तक प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे हैं।जिनका उद्देश्य ग्रामीणजन की समस्याओं का स्थल पर ही त्वरित निराकरण करना है।आज के इस समाधान शिविर में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा आरंग…
बड़ी खबर-ट्रेन से कट कर अज्ञात पुरुष की मौत-पुलिस शिनाख्त में जुटी… आरंग। थाना आरंग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखोली रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात पुरुष की 08 अप्रेल की रात रेल से कट कर मौत हो गई है। आरंग पुलिस ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 – 40 वर्ष का होगा। मृतक की शिनाख्त आस पास के थानों में की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि मृतक की पहचान होने पर तत्काल आरंग थाने में सूचित कर सहयोग प्रदान करे।
बी ई ओ ने किया टापर्स विद्यार्थीयों का मार्गदर्शन-केक काटकर किया उत्साहवर्धन-ये बनी नगर की टापर आरंग। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल आरंग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और नगर पालिका आरंग का नाम गौरवान्वित किया है।विद्यालय के 10 वी एवं 12 वीं के प्रतिभावान टापर्स बच्चों ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा से भेंट की । बी ई ओ ने कक्षा 12 वीं में नगर पालिका स्तर पर सर्वाधिक अंक अर्जित कर सर्वप्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए श्रेया ठाकुर…
बड़ी खबर-पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीयआत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न-देखिये चयनित बच्चो के नाम आरंग। पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा पहली में रिक्त सीटों के लिए दिनांक 5 मई तक आवेदन मँगवाए गए थे,जो कि लोक शिक्षण संचनालय द्वारा निर्देशित था।साथ ही दिनांक 5 मई से 10 मई के मध्य नवीन प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनो की लॉटरी निकाले जाने का भी निर्देश है,जिसके लिए शाला विकास समिति के सहयोग से यह प्रक्रिया विद्यालय भवन में आज 9 मई 2025 शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से 11बजे के मध्य प्रस्तावित थी,जो पूरी पारदर्शिता के…
इस बार भी पीएमश्री अरुंधती देवी आत्मनंद उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रो ने किया शानदार प्रदर्शन…. आरंग। पीएमश्री अरुंधती देवी आत्मनंद उत्कृष्ट विद्यालय आरंग का रिजल्ट इस बार भी शानदार रहा। अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 12 कॉमर्स में हिया चन्द्राकर 91% के साथ प्रथम, प्रतिभा साहू 87.8% के साथ द्वितीय एवं अवनी गुप्ता 83% तृतीय स्थान पर रहे जबकि कक्षा 12वी विज्ञान संकाय में घनश्याम साहू 87.8% के साथ प्रथम, सन्ध्या साहू 81% के साथ द्वितीय एवं वसुंधरा चन्द्राकर 80.8% के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा 10 वी से आदित्य सच कपूर 95.5%,कोमल वर्मा 94.16% एवं मुक्ता पाल 93.5% अंक लेकर…
बड़ी खबर-दुर्लभ जैन तीर्थंकर की प्रतिमा को बाहर ले जाने का प्रयास एक बार फिर हुआ विफल-नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में नागरिको ने किया विरोध आरंग। कुछ वर्षों पहले खुदाई के दौरान मिली दुर्लभ जैन तीर्थंकर की सादृश्य प्रतिमा को बाहर ले जाने का प्रयास एक बार फिर विफल हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के नेतृत्व में पार्षदों तथा नागरिको के जम कर विरोध के बाद प्रतिमा लेने आये प्रतिनिधियो को खाली हाथ लौटना पड़ा। आपको बता दे छत्तीसगढ़ के आरंग को मंदिरों की नगरी कहा जाता है, यहां मिलने वाले प्राचीन और दुर्लभ मूर्तियों के…
भंडारी सब्जी बाजार के प्रवेश मार्ग में सी.सी. रोड निर्माण कार्य आरम्भ-अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन… आरंग। आरंग नगर के भंडारी सब्जी बाजार के प्रवेश मार्ग में सी.सी. रोड निर्माण हेतु कार्य आरम्भ हो गया है। नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने वार्ड नं 8 में स्थित भंडारी सब्जी बाजार के प्रवेश मार्ग में सी.सी. रोड निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले, पार्षद नरेन्द्र लोधी, पुष्कर साहू, संतोष लोधी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर,राकेश शर्मा, खिलेश धुरंधर , संतोष चंद्राकर ,नागेन्द्र विश्वकर्मा,सुशील जलक्षत्री, बसंती साहू सहित अन्य कार्यकर्ता एवं…
