Author: Vinod Gupta
स्टेयर्स यूथ नेशनल गेम्स टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए आरंग के इन 05 खिलाड़ियो का हुआ चयन-नगर पालिका अध्यक्ष ने दी बधाई… आरंग। स्टेयर्स फाउंडेशन नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन द्वारा 20 मई से 22 मई दिल्ली में अयोजित स्टेयर्स यूथ नेशनल गेम्स टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में आरंग क्रिकेट क्लब के 5 खिलाड़ियों जय प्रकाश लोधी,हर्ष लोधी,जय पाल,भावेश सोनकर,उमेश लोधी का चयन अंडर 19 छत्तीसगढ़ टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में हुआ है।आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि आरंग में अयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट चयन ट्रायल में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर…
विकासखंड स्तरीय रसोईया प्रशिक्षण का हुआ आयोजन-अग्निशमन डेमोंसट्रेशन कर बताये गये बचाव के उपाय आरंग। आज शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय रसोईया प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय अरुंधती देवी उच्चतर माध्यमिक हिंदी मीडियम विद्यालय के पांच कक्षों में किया गया इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने रसोइयों से प्रशिक्षण के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा की शिक्षा विभाग का मुख्य केंद्र बिंदु विद्यार्थी है अतः मीनू के अनुसार बच्चों को संतुलित ,स्वस्थ, गुणवत्ता युक्त आहार दे, उन्होंने कहा कि रसोईया गण न केवल विद्यालय अपितु शासन की महत्वपूर्ण इकाई है उन्होंने…
निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन-लोगो ने कराया अपने स्वास्थ की नियमित जांच… आरंग। अग्रसेन भवन अग्रवाल पारा आरंग में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति एवं क्योरबे फाउंडेशन द्वारा आज बैसाख कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।अग्रसेन योगासन शाखा अपने नित्य दिनचर्या विभिन्न आसन , प्राणायाम, ध्यान योग एवं संघ प्रार्थना के बाद श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराया।जिसमे रायपुर ग्रामीण संघ चालक देवेंद्र सिंह ठाकुर , रविन्द्र अग्रवाल , अमिताभ अग्रवाल , शंकर पाल , दीपक गुरुगोश्वामि ,होरी गुप्ता , शिव गुप्ता , ओम गुप्ता…
बड़ी खबर-आरंग के इस स्कुल की छात्रा ने रायपुर जिले में फहराया परचम-कक्षा आठवी में टॉपर बन कर बढ़ाया आरंग का गौरव आरंग।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांचवी और आठवीं की केंद्रीयकृत परीक्षाओं की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची जारी कर दी गई है। जिसमें आरंग के गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा डिम्पी चंद्राकर ने कक्षा आठवीं में 97.17% अंक अर्जित कर पूरे रायपुर जिले में प्रथम स्थान पर रही है। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक परीक्षाओं में इस विद्यालय के 09 विद्यार्थियों ने जिला स्तर की प्रवीण्य सूची में स्थान बनाकर नगर और आरंग ब्लाक को गौरवान्वित किया है। कक्षा…
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन-युवाओ को किया गया रक्तदान के लिए प्रेरित… आरंग। आज ग्राम पंचायत सेजा में संगवारी ग्रुप सेजा एवम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोविंद वर्मा द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें गांव के लोगों को “रक्त दान महादान ” के लिये जागरूक करने और आने वाली पीढ़ियों को रक्त दान के लिए प्रेरित करने और आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। इस रक्त दान शिविर को सफल बनाने के लिए बल्ड बैंक मोवा रायपुर द्वारा सहयोग किया इस कार्यक्रम में संगवारी ग्रुप सेजा एवम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोविंद वर्मा जी, विधासभा मीडिया प्रभारी रवि साहू…
परेशान स्वास्थ्य संयोजक ने BMO डॉ. विजयलक्ष्मी अनंत को सौपा ज्ञापन-रखी ये मांगे… आरंग। आरंग ब्लॉक के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने मंगलवार को अपनी मांगों और तकनीकी परेशानियों को लेकर खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (BMO) डॉ. विजयलक्ष्मी आनंत को स्वास्थ्य संचालक,मिशन संचालक एवं स्वास्थ्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के नाम से विस्तारपूर्वक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे और स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संयोजकों पर तकनीकी कार्यों का अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है, जो उनकी मूल जिम्मेदारियों के दायरे में नहीं आता।संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल ने…
समाधान शिविर-13 ग्राम पंचायतों के नागरिको ने रखी अपनी समस्याएं-कई हितग्राही हुए लाभान्वित आरंग। आज गुरुवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानसोज के प्रांगण में जनपद पंचायत आरंग के तत्वाधान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण गुरु खुशवंत साहेब ने जनता से संवाद करते हुए कहा की प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित है उन्होंने प्रत्येक शासकीय विभाग को प्राप्त आवेदन एवं उन पर निराकरण की कार्यवाही की जानकारी भी ली और ग्राम वासियों को बधाई भी दी तथा…
समस्या समाधान शिविर में विधायक गुरु खुशवंत ने किया जनता से सीधा संवाद…. आरंग। आज बुधवार को नगर पंचायत चंदखुरी अंबेडकर भवन में समस्या समाधान शिविर का आयोजन जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक शासकीय विभाग जैसे नगरीय प्रशासन, कृषि,राजस्व, पशुधन विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग जैसे 40 से अधिक विभागों की सहभागिता रही। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण गुरु खुशवंत साहेब ने दार्शनिक अंदाज…
बड़ी खबर-आजाद चौक के पास बड़ी नाली में मिला अपरिपक्व मानव भ्रूण-पुलिस जांच में जुटी…. आरंग। आरंग पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्र 07 के आजाद चौक के पास नाला में अपरिपक्व मानव भ्रूण मिलने की बड़ी खबर सामने आई है।आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मुहल्ले वालो से जानकारी मिली की आजाद चौक के पास बड़े नाली में पॉलीथिन में बंधा अपरिपक्व भ्रूण मिला है। सूचना पर आरंग।पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर पंचनामा कर विवेचना शुरू कर दी है।उन्होंने बताया की अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल…
समाधान शिविर-जल व विद्युत संकट जैसे समस्याओं के शीघ्र निराकारण के सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश… आरंग। जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन के मार्गदर्शन एवं एसडीएम आरंग पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन में हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण राखी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सुशासन का स्वप्न देखने वाले भारत रत्न स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के विचार आज भी प्रासंगिक है।मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुशासन से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। जिससे लोगों को साय सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।उन्होंने बरसात में…
