Author: Vinod Gupta
बड़ी खबर-अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्यवाही-कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग ने जप्त की 500 हाइवा अवैध रेत आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्यवाही की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरंग के ग्राम कुरूद में शासकीय भूमि में निरीक्षण के दौरान 02 स्थानों पर किये गए लगभग 500 हाइवा अवैध रेत का भण्डारण पाया गया। जिस पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के कड़े निर्देश के बाद राजस्व विभाग से नयाब तहसीलदार गजानंद सिदार एवं खनिज विभाग द्वारा जब्ती कर संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई है।विनोद गुप्ता-आरंग
गणेशोत्सव समितीयो की बैठक सम्पन्न-इस दिन झांकी निकालने बनी सहमति…. आरंग। आरंग नगर के सभी गणेशोत्सव समिती के पदाधिकारियो व सदस्यो की विशेष बैठक माँ समिया माता मंदिर मे रखी गई थी जिसमे 24 समितीयो के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में एक ही मुख्य विषय विसर्जन झांकी निकालने की तिथि पर चर्चा की गई।सभी समितियो ने साथ मिलकर सौहाद्र एवं शांतिपुर्ण माहौल में विसर्जन झांकी निकालने संकल्प लिया।सभी समिती के सदस्यो ने बिन्दूवार सभी विषयो पर चर्चा कर निर्णय लिया गया है की आरंग नगर की श्री गणेशोत्सव की विसर्जन झांकी हर वर्ष अनुसार ही इस वर्ष…
रानीसागर में हुआ समाधान शिविर-सर्व विभाग प्रमुखो ने दी शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी-इतने आवेदन का किया निराकरण आरंग। आज गुरुवार को सुशासन तिहर 2025 के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत रानीसागर के पूर्व माध्यमिक स्कूल परिसर में किया गया, इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य गण वतन चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र रिंकू चंद्राकर, जनपद सदस्य गण क्रमशः लुकेश साहू, प्रीति राकेश चंद्राकर, प्रीतम साहू, संजय धृतलहरे एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु, अमर मांडले (सभापति) आदि ने क्षेत्र वासियों को समाधान शिविर की बधाई देते…
बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2025-कल 23 मई को आरंग में यहां लगेगा समाधान शिविर-विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण तथा भूमिपूजन… आरंग। नगर पालिका परिषद् आरंग क्षेत्र में सुशासन तिहार 2025 के तहत कल 23 मई शुक्रवार को आरंग में समाधान शिविर एवं विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकण्डरी स्कूल, आरंग आयोजित किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताई की कार्यक्रम में नागरिको की समस्याओं का समाधान, ए एच पी आवास आबंटन, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र आबंटन, राशन कार्ड वितरण सहित…
बड़ी खबर-स्टेयर्स यूथ नेशनल गेम्स राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन-जीता गोल्ड एवं ब्रॉन्ज मेडल… आरंग।देश की राजधानी दिल्ली में 19 मई से 22 मई आयोजित स्टेयर्स यूथ नेशनल गेम्स राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ अंडर-17 टीम ने गोल्ड मेडल तथा अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल जीता.छत्तीसगढ़ स्टेयर्स टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेट हेड अमन साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ अंडर-17 टीम में रायपुर से (कप्तान) भावेश सोनकर,हर्ष लोधी,राकेश नौरंगे,जय पाल,कबीरधाम से (उप कप्तान)दुलेश यादव,हेमेंद्र पटेल, टेकराम मरावी,गौरेला पेंड्रा मरवाही से राकेश…
प्रदेश स्तरीय मानिकपुरी पनिका समाज के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ-कुल 09 पदों के लिए होगा मतदान… आरंग।मानिकपुरी पनिका समाज के प्रदेश स्तरीय सामाजिक निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बंध में 18 मई को महादेव घाट रायपुर में निर्वाचन पदाधिकारीयों की बैठक संपन्न हुईं।बैठक शुरुआत के पूर्व सद्गुरु कबीर साहेब की मंगल आरती की गई जिसमें प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों के साथ विभिन्न जिले से आए हुए सामाजिक जनों ने भी हिस्सा लिया और चर्चा को आगे बढ़ाया।इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश मानिकपुरी के द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया l मतदाता सूची में पुरे छत्तीसगढ़ के सभी 33…
समाधान शिविर में विधायक गुरु खुशवंत ने जनता से किया सीधा संवाद-कहा-आम जनता की समस्याओं का निवारण ही सुशासन आरंग। आज बुधवार को आदर्श ग्राम पंचायत बहनाकाडी शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खदान पारा स्कूल परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 13 ग्राम पंचायत शामिल हुवे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास विभाग प्राधिकरण गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को दोहराते हुए सीधे जनता से संवाद किया एवं उनकी समस्याओं तथा निराकरण की जानकारी ली एवं कुछ आवेदनों पर आबकारी, विद्युत , जल संसाधन जैसे विभागों को…
पहलगाम हमले के शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन-इन्होंने दी पूर्व प्रधानमंत्री और शहीदों को श्रद्धांजलि आरंग। बीते माह पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष नागरिकों के स्मृति और भारत में कंप्यूटर क्रांति का जनक,पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर के नेतृत्व में ब्लड बैंक आरंग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में 62 लोगों ने शहीदों के नाम पर अपना रक्तदान किया।रक्तदान शिविर में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया पहुंचे और सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।उन्होंने…
असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा-समाधान शिविर में सौपा ज्ञापन… आरंग । लगभग 30 वर्षों पूर्व हुये भानसोज के ख्यातिनाम सफल शराबभट्ठी विरोधी आंदोलन में सहभागी रहे ग्रामों के ग्रामीणों ने असामाजिक गतिविधियों से त्रस्त हो बीते 19 मई को ग्राम टेकारी ( कुंडा ) में आयोजित समाधान शिविर में ज्ञापन सौंप असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । गांव – गांव में बिक रहे अवैध शराब , गांजा व नशीली गोलियों सहित हो रहे जुआ पर स्थायी रोक व लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुये भट्ठी पहुंचने वाले हर व्यक्ति को 24…
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि-आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए संकल्पित रहने की इन्होंने ली शपथ आरंग। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को आरंग के राजीव भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ राजीव गांधी को याद किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में स्थित स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश के नवनिर्माण में उनके ऐतिहासिक…
