Author: Vinod Gupta

भैंसा में आयोजित सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री हुए ग्रामीणों से रूबरू-विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के लिए 10 जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी समाधान शिविर में 110 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी आरंग। 29 मई 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत 10 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।शिविर में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित…

Read More

ब्रेकिंग-ग्राम भैसा में आयोजित समाधान शिविर में पहुचे मुख्यमंत्री-क्षेत्र के विकास के लिए की ये घोषणाएं… आरंग।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर आज रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की। जो इस प्रकार है

Read More

निःशुल्क समर कैंप-विविध सृजनात्मक, शारीरिक एवं क्रियात्मक गतिविधियों से रूबरू हुए प्रतिभागी.. आरंग। शैक्षणिक सत्र के अवकाश काल में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने एवं उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, आरंग में बीस दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन सृजनात्मक शिविर – समर कैंप का गरिमामय आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों के साथ अन्य विद्यालयों के कक्षा पहली से 12 वीं के प्रतिभागियों ने उमंग एवं उत्साह से परिपूर्ण वातावरण में विविध सृजनात्मक, शारीरिक एवं क्रियात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।शिविर की गतिविधियों में आर्ट एंड क्राफ्ट,…

Read More

आरंग में आज से शुरू होगा क्रिकेट का तिहार-विधायक गुरु खुशवंत करेंगे APL का उद्घाटन-देखिए कितने टीमो ने ली है एंट्री…. आरंग। आज 29 मई से आरंग में एक बार फिर शुरू होने जा रहा रात्रि कालीन ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट “आरंग प्रीमियर लीग” का भव्य आयोजन। आज 29 मई को शाम 7:00 बजे से शुरू होने जा रहे इस आयोजन का उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आरंग विधानसभा के विधायक गुरु खुशवंत साहेब के हाथों होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के…

Read More

समाधान शिविर में 11 ग्राम पंचायतो के नागरिको ने लगाए आवेदन-इतने आवेदनो का हुआ निराकारण आरंग। आज बुधवार को जनपद पंचायत आरंग के तत्वाधान मैं ग्राम पंचायत तुलसी में सुशासन तिहार के अंतर्गत तृतीय चरण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य गुरु सौरभ साहेब ,जनपद सदस्य गण टुकेश साहू(सभापति), संजय घृतलहरे मंडल अध्यक्ष समोदा भीम साहू, ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन समाधान शिविर में जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया एवं क्षेत्र वासियों को बधाई दी। इस अवसर पर तहसीलदार सीता…

Read More

बड़ी खबर-01 से 07 जून तक मनाया जायेगा ‘चावल उत्सव-राशनकार्डधारी परिवारों को एकमुश्त मिलेगा इतने माह का चावल रायपुर।28 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी 01 से 07 जून 2025 तक ‘चावल उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान प्रदेश के 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई एवं अगस्त—तीनों माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा।राज्य शासन ने इस उद्देश्य से प्रदेश की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आबंटन जारी कर दिया है। सभी दुकानों में चावल का भण्डारण कार्य तेजी से जारी है ताकि वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस पहल…

Read More

भगवान राम के ननिहाल में असामाजिक तत्व हावी-जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर-एस पी को सौंपा ज्ञापन आरंग । भगवान राम के ननिहाल कौशिल्याधाम धारी नगर पंचायत चंदखुरी भी असामाजिक गतिविधियों से अछूता नहीं है । असामाजिक तत्व ग्रामीणों व नगर पंचायत प्रतिनिधियों को चुनौती देते हुये जहां अवैध शराब , गांजा व नशीले सामग्रीयो की बिक्री कर रहे हैं वहीं जुआ होने की भी शिकायत है । आबकारी व पुलिस प्रशासन के मैदानी अमला के कथित कार्यवाही का इन पर कोई असर नहीं हो रहा है । ग्रामीणों के आक्रोश व मांग को देखते हुये नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतीक बैस के अगुवाई…

Read More

बिना शाखा प्रबंधक के चल रहा है केन्द्रीय सहकारी बैंक की ये शाखा-स्टाफ की भी कमी-ग्रामीणों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना आरंग। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के अधीनस्थ मंदिर हसौद शाखा में शाखा प्रबंधक का पद रिक्त पड़ा हुआ है व स्टाफ की भी कमी है जिसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । शाखा प्रबंधक का रिक्त पद तुरंत भरने व‌ स्टाफ की कमी दूर करने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सहकारिता विभाग के पंजीयक कुलदीप शर्मा को व्हाट्स ऐप के माध्यम से व जिला…

Read More

एक दिवसीय ग्राफिक डिजाइन कार्यशाला का आयोजन-ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को किया गया जागरूक आरंग। आरंग ब्लॉक के ग्राम सकरी (कोरासी) के कबीर आश्रम, सकरी में युवाओं के लिए एक दिवसीय ग्राफिक डिजाइन कार्यशाला का सफल आयोजन 26 मई को हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में जागरूक करना और उन्हें आधुनिक डिजिटल कौशल से जोड़ना था।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सरपंच पीतांबर साहू एवं इलाहाबाद से पधारे देवेंद्र साहेब द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यशाला में तकनीकी मार्गदर्शन एमीआर्ट…

Read More

राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का एक सशक्त मंच हो सकता है-पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव पर यहां हुआ संगोष्ठी आरंग। आरंग जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आज पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव के अवसर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन भारतीय इतिहास की धरोहर है। उन्होंने उस युग में शासन किया, जब महिलाओं…

Read More