Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»भगवान राम के ननिहाल में असामाजिक तत्व हावी-जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर-एस पी को सौंपा ज्ञापन
    Blog

    भगवान राम के ननिहाल में असामाजिक तत्व हावी-जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर-एस पी को सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 28, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भगवान राम के ननिहाल में असामाजिक तत्व हावी-जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर-एस पी को सौंपा ज्ञापन

    आरंग । भगवान राम के ननिहाल कौशिल्याधाम धारी नगर पंचायत चंदखुरी भी असामाजिक गतिविधियों से अछूता नहीं है । असामाजिक तत्व ग्रामीणों व नगर पंचायत प्रतिनिधियों को चुनौती देते हुये जहां अवैध शराब , गांजा व नशीले सामग्रीयो की बिक्री कर रहे हैं वहीं जुआ होने की भी शिकायत है । आबकारी व पुलिस प्रशासन के मैदानी अमला के कथित कार्यवाही का इन पर कोई असर नहीं हो रहा है । ग्रामीणों के आक्रोश व मांग को देखते हुये नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतीक बैस के अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश डा गौरव कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह को ज्ञापन सौंप असामाजिक गतिविधियों पर स्थायी रोक लगाने ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही की मांग की है । ज्ञापन की प्रति पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा को भी सौंपा गया है।प्रदत्त ज्ञापन में बतलाया गया है कि नगर पंचायत चंदखुरी के अंतर्गत ग्राम चंदखुरी , मुनगेसर व ग्राम मुनगी का कुछ हिस्सा आता है व जिसमें तीनों ग्राम के शामिलाती भूमि पर बसा पुलिस अकादमी धारी चंदखुरी फार्म भी शामिल है । चंदखुरी में माता कौशिल्या व भगवान राम का मंदिर होने व ग्राम का पुरातात्विक रिकॉर्ड होने की जानकारी देते हुये बतलाया गया है कि इसकी वजह से श्रद्धालुओ की भीड़ रोजाना उमड़ती है । इसी तरह चंदखुरी फार्म क्षेत्र का प्रमुख व्यवसायिक स्थल है जहां से आसपास के 70- 80 ग्रामों के ग्रामीणों का रोजाना जीवंत संपर्क बना रहता है । नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे इन असामाजिक गतिविधियों की वजह से जनजीवन अशांत होने व अप्रिय माहौल रहने की जानकारी देते हुये इन गतिविधियों पर रोक लगाने व बेलगाम असामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग की गई है । ज्ञापन में हर पंद्रह दिन में सी एस पी स्तर की बैठक करा समीक्षा करवाने के आग्रह के साथ – साथ अधिकारीद्वय को‌ भी समय निकाल वस्तुस्थिति से अवगत होने समय – समय पर नगर पंचायत आने आमंत्रित किया‌ गया है । क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा के साथ श्री बैस के अगुवाई में पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने यह ज्ञापन सौंपा। बीते दिनों ग्राम टेकारी में आयोजित समाधान शिविर में भानसोज के सफल शराबभट्ठी विरोधी आंदोलन में सहभागी रहे ग्रामों के जनप्रतिनिधियों द्वारा असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने सौंपे गये ज्ञापन की प्रति जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक को सौंप हालात की जानकारी दी है । ज्ञातव्य हो कि टेकारी में सौंपे गये ज्ञापन में भी जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत चंदखुरी के क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां चलने की जानकारी दी थी ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 2026175 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.