Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने भूमिहीनों को पीएम आवास का लाभ दिलाने सहित इन मुद्दों पर कराया ध्यान आकृष्ट
    Blog

    नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने भूमिहीनों को पीएम आवास का लाभ दिलाने सहित इन मुद्दों पर कराया ध्यान आकृष्ट

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 7, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने भूमिहीनों को पीएम आवास का लाभ दिलाने सहित इन मुद्दों पर कराया ध्यान आकृष्ट

    आरंग। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला में आरंग के नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर हो रही दिक्कतों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा भूमिहीनों को प्रधानमंत्री आवास नही मिल रहा है साथ ही सम्मलित खातों में भी नियमो के तहत आवास आबंटन में दिक्कत आ रही है।उन्होंने उक्त समस्याओ की समीक्षा करवाते हुए इसके सरलीकरण का आग्रह किया। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साव ने कहा कि बटवारा संबंधी मामला को संज्ञान में लेकर विचार किया जा रहा है तथा भूमिहिनो को पट्टा के लिए भी सरकार गंभीरता से विचार करेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न नगरीय निकायों के चुनाव में अनेक जनप्रतिनिधि पहली बार निर्वाचित होकर आए हैं। उनके लिए विभाग द्वारा दो दिनों के इस प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन राज्य के सभी नगर निगमों के कुल 228 प्रतिनिधि शामिल हुए जिनमें महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य, आयुक्त और वरिष्ठ अभियंता शामिल हैं। वहीं आज दूसरे दिन प्रदेशभर की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के 477 प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया जिनमें नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अभियंता शामिल हैं। इस तरह कुल 705 जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शहरों के विकास का रोडमैप साझा किया गया है। अगले पांच वर्षों की कार्ययोजना पर संवाद के साथ ही बुनियादी सुविधाओं से लेकर संसाधनों के सुप्रबंधन के उपायों पर विमर्श किया गया है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला ’’नगर सुराज संगम’’ के समापन सत्र में नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से शहरों में सुराज के लिए काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि आपके शहर की जनता ने आप पर विश्वास कर शहर के विकास और जन सुविधाएं विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। आप लोग इस अवसर का सदुपयोग करें, निष्ठा और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों को निभाएं। अच्छा काम करने वालों को जनता लगातार अपना आशीर्वाद देकर आगे बढ़ने का मौका देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नगर सुराज संगम से लौटकर हमारे जनप्रतिनिधि अपने-अपने शहरों में सुराज लाने के लिए सक्रियता से काम करेंगे।कार्यशाला के माध्यम से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का ओरिएंटेशन किया गया है। विभिन्न सत्रों में प्रबोधन से निकायों की कार्यप्रणाली, योजनाओं और प्रशासकीय प्रक्रियाओं को लेकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मन में बेहतर समझ बनी है। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री आर. एक्का और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय सहित नगरीय प्रशासन विभाग और सुडा के अधिकारी भी कार्यशाला में मौजूद थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 2026176 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.