Author: Vinod Gupta

बड़ी खबर-आरंग SDM पुष्पेंद्र शर्मा का हुआ स्थानांतरण आरंग। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले गए हैं। जिसमे आरंग SDM पुष्पेंद्र शर्मा का स्थानांतरण करते हुए संयुक्त कलेक्टर सूरजपुर बनाया गया है। उनकी जगह SDM का कार्यभार ग्रहण कौन करेगा यह फ़िलहाल स्पष्ट नही हो पाया है।विनोद गुप्ता-आरंग

Read More

छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने GST कमिश्नर से की मुलाकात-इस मुद्दे पर की चर्चा…. रायपुर। आज छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ल के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टरों के GST संबंधित समस्याओं को लेकर GST कमिश्नर मीना से मुलाकात की।आयुक्त मीणा ने समस्याओं को लेकर स्पष्ट किया और भरोसा दिलाया कि किसी भी ट्रांसपोर्टरों को अनावश्यक बिल्कुल परेशान नही किया जाएगा साथ ही उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को भी GST कानून की बारीकियों को समझाते हुए उस पर पालन करने का आग्रह किया।प्रतिनिधि मंडल में विशेष रूप से बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सिद्दऊ, बलकर एसोसिएशन के अध्यक्ष मलकीत…

Read More

बड़ी खबर-आरंग विधानसभा में ₹150 लाख की लागत से विभिन्न पुल-पुलिया एवं स्टाप डेम निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति-देखिये स्वीकृत कामो की सूची आरंग। राज्य सरकार द्वारा आरंग विधानसभा अंतर्गत ₹150 लाख की लागत से कुल 14 से अधिक विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।स्वीकृत कार्यों में प्रमुख रूप से पुल-पुलिया तथा स्टाप डेम निर्माण शामिल हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने, बाढ़ व जलभराव की समस्याओं से राहत दिलाने तथा कृषि कार्यों हेतु जल संरक्षण को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।स्वीकृत कार्यों की संक्षिप्त सूची इस प्रकार है-भण्डारपुरी स्टेडियम रोड के पास पुलिया…

Read More

झूला महोत्सव-श्रीमद भागवत कथा का दूसरा दिन-आचार्य स्वामी अंकित कृष्ण ने बताया भगवत प्राप्ति के उपाय…. आरंग। श्री राधा कृष्ण मंदिर आरंग में श्रावण मास झूला महोत्सव के द्वितीय दिवस आचार्य स्वामी अंकित कृष्ण शास्त्री द्वारा भागवत का तात्पर्य पर चर्चा करते हुए कहा कि भ से भक्ति , ग से ज्ञान , व से वैराग्य ,त से तत्व अर्थात भक्ति ज्ञान व वैराग्य तीनों तत्व मिलकर एक हो जाते हैं तब जीव भगवान को पहचानने लगता है । इस धरा धाम में जीवात्मा व परमात्मा दोनों आते है , जीवात्मा कर्म करने के लिए लेकिन जीव में विकार आ…

Read More

कैबिनेट की बैठक-रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2025‘‘ का अनुमोदन करने के साथ लिए ये महत्वपूर्ण निर्णय… रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो इस प्रकार है।01) मंत्रिपरिषद द्वारा भारत सरकार के खान मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देश और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 के संशोधित गाईडलाईन्स के अनुसार छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में आवश्यक संशोधन किये जाने का निर्णय लिया गया है।इससे न्यास के पास उपलब्ध राशि…

Read More

पीएम श्री स्कूल में ‘U’ आकार की बैठक व्यवस्था से शैक्षणिक स्तर में जबरदस्त सुधार-छात्रो में दिखने लगा उत्साह…. आरंग। पीएम श्री योजना अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला भानसोज में एक अभिनव पहल के तहत कक्षा 01 से 05वीं तक के बच्चों को ‘U’ आकार में बिठाकर शिक्षण कराया जा रहा है। इस नवाचारी व्यवस्था से न केवल बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ी है, बल्कि शिक्षक और छात्रों के बीच संवाद व सहभागिता भी सशक्त हुई है।शिक्षक धरम दास पाटिल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि परंपरागत पंक्तिबद्ध बैठने की तुलना में यह ‘U’ आकार की बैठक…

Read More

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नाग पंचमी का त्यौहार-बच्चो को बताया हुआ पर्व का महत्व आरंग। आज मंगलवार 29 जुलाई को राधा कृष्ण विद्या मंदिर स्कूल में मनाया गया नाग पंचमी का त्यौहार मनाया गया। विद्यालय की प्राचार्या निशा श्रीवास्तव ने बताया गया कि नाग पंचमी हिंदुओं के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है इस दिन भगवान श्री कृष्ण कालिया नाग को नाथे थे। नाग पंचमी का उद्देश्य नागो और सांपों की पूजा करना है सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाया जाता है। शाला विकास समिति अध्यक्ष बृजेश…

Read More

आरंग के जनप्रतिनिधि तथा बीजेपी मंडल के पदाधिकारीयो ने स्व. निखिल कश्यप को दी भावभीनी श्रद्धांजलि… आरंग। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्व. निखिल कश्यप के असामयिक निधन पर आरंग के जनप्रतिनिधि तथा आरंग मंडल के पदाधिकारी उनके रायपुर निवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि भगवान पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करे। आरंग जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू, आरंग बीजेपी मण्डल…

Read More

12 यजमानों के द्वारा रुद्राष्टाध्याई के पाठ द्वारा जन कल्याणार्थ किया गया रुद्राभिषेक आरंग। ज्योतिषाचार्य पंडित अजीत शर्मा के पुरोहित्य में श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ। प्रधान यजमान प्रवीण कुमार अग्रवाल के द्वारा कलश पूजन गौरी गणेश पूजन तोरण मात्रिका शान्ति पाठ नवग्रह पूजन शिव जी के समस्त अनुचरों के पूजन पश्चात् द्वादश ज्योतिलिंग में 12 यजमानों के द्वारा रुद्राष्टाध्याई के पाठ द्वारा जन कल्याणार्थ रुद्राभिषेक भक्तिमय वातावरण में ओम नमः शिवाय के जयघोष से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक महिला मंडल की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने बताया गया कि छोटे छोटे धार्मिक आयोजनों से…

Read More

नगर पालिका अध्यक्ष तथा पार्षदों ने दिखाई सजगता-रोड किनारे अचेत अवस्था में पड़ी महिला को इलाज हेतु भेजा अस्पताल… आरंग। नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन तथा पार्षदों ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान सजगता दिखाते हुये बैहार रसनी के बीच रोड किनारे अचेत अवस्था में पड़ी महिला को तत्काल 112 के माध्यम से इलाज हेतु भेजा तथा आरंग थाना के प्रभारी राजेश सिंह को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित भी किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष अपने पार्षदों के साथ जिला प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप के श्रद्धांजलि सभा में जाने के लिए…

Read More