Author: Vinod Gupta
बड़ी खबर-आरंग तहसील में 03 दिन कामकाज रहेगा ठप्प-ये काम होंगे प्रभावित…. आरंग। आज 28 जुलाई से तीन दिनों तक तहसील से जुड़े सभी कामकाज ठप्प रहेंगे। राज्यभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का एलान किया है। जिसके चलते आरंग विधान सभा क्षेत्र के तहसीलदार एवं नयाब तहसीलदार 28 जुलाई से 30 जुलाई तक 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित चरणबद्ध प्रदर्शन में शामिल होंगे। “संसाधन नहीं तो काम नहीं” के नारे के साथ धरना देंगे. तीन दिन तक तहसील कार्यालयों में आम जनता के ज़मीन से जुड़े…
सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ एक दिवसीय आवर्ती वर्ग-बौद्धिक,नैतिक और शारीरिक ज्ञान पर हुआ चर्चा… आरंग। जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत गुल्लू में 01 दिवसीय आवर्ती वर्ग संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां भारती,मां सरस्वती, ओंकार प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना कर वर्ग का शुरुवात किया गया । प्रशिक्षण कार्यशाला में आसपास के विभिन्न 07 शिशु मंदिर के आचार्य और आचार्य दीदी ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी शिक्षको को बौद्धिक ज्ञान,नैतिक ज्ञान और शारीरिक ज्ञान का अध्यात्म बोध कराया गया।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश साहू ने कहा कि शिक्षा जीवन में गुणवान…
अकोली ओव्हरब्रीज के नीचे अवैध रूप से शराब की बिक्री करते युवक गिरफ्तार आरंग। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना के आधार पर थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम अकोली ओव्हरब्रीज के नीचे 01 व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब रखा है तथा बिक्री कर रहे एक युवक को आरंग पुलिस ने गिरप्तार किया है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने की दिए गए निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त युवक…
सर्वजन दिव्यांग संघ के ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष…. आरंग। सर्वजन दिव्यांग संघ छत्तीसगढ़ की बैठक 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को सम्पन्न हुआ जिसमें आरंग ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारी का नाम इस प्रकार है।अध्यक्ष शकुंतला साहू, उपाध्यक्ष नरेंद्र गिलहरे, सचिव वासुदेव निषाद, सह सचिव सत्यवती बघेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार खेलवार, मुख्य सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा, संरक्षक श्यामा साहू, महिला संयोजक गायत्री साहू इस अवसर पर सर्वजन दिव्यांग संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डोमन बया उपाध्यक्ष सुनील ढिवर महासचिव एवं सचिव मनोज साहू उपस्थित थे इनका स्वागत एवं नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत…
फिट इण्डिया और स्वास्थ जीवन शैली का संदेश देने विधायक गुरु खुशवंत ने चलाया साइकिल-किया नगर भ्रमण-उन्होंने क्या कहा देखिये वीडियो.. आरंग। “Sunday on Cycling” के तहत आज आरंग में विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने स्थानीय विद्यालयीन छात्रो, जनप्रतिनिधियो तथा बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल से नगर भ्रमण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इण्डिया के आव्हान के तहत स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इण्डिया के आव्हान के तहत प्रत्येक रविवार को साइकिल चला कर शरीर को फीट रखने का प्रयास कर रहे है।…
राधाकृष्ण विद्या मंदिर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ग्रीन डे और हरेली तिहार आरंग। आज शनिवार को आरंग के राधाकृष्ण विद्या मंदिर स्कूल मे ग्रीन डे और हरेली तिहार का आयोजन किया गया।शाला विकास समिति अध्यक्ष बृजेश अग्रवाल और सदस्य सतीशचंद्र अग्रवाल ने मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गेड़ी की पूजा अर्चना कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई।जिसमें बच्चे पेड़ पौधे ,फल ,सब्जियां एवं छत्तीसगढ़ महतारी बनकर आए। बच्चों ने संदेश दिया कि वे धरती को हरा-भरा रखने और अधिकाधिक पौधे लगाने के…
SUNDAY ON CYCLING-आरंग में 27 जुलाई को स्वास्थ जीवन शैली का संदेश देने विधायक गुरु खुशवंत के नेतृत्व में निकलेगी साइकिल रैली-देखिये रूट चार्ट… आरंग। स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विधान सभा मुख्यालय आरंग में 27 जुलाई रविवार को सुबह 07 बजे से “Sunday on Cycling” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब शामिल हो कर स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे कि साइकिल चलाना केवल एक व्यायाम नहीं है, यह एक संदेश है पर्यावरण को बचाने का,शरीर…
क्रुरतापूर्वक कत्लखाना ले जा रहे मवेशी के साथ आरोपी गिरफ्तार आरंग। थाना आरंग द्वारा आज दिनांक 25 जुलाई को बोलेरो पीकअप क्रमांक CG06 GX 5902 में ठूस ठूसकर बिना चारा पानी के 02 नग भैंसी व 01 नग भैंसी का बच्चा को अवैध रूप से क्रुरतापूर्वक भरकर उड़िसा कत्लखाना परिवहन कर ले जा रहे आरोपी आशीष यादव पिता करण यादव उम्र 24 वर्ष सा0 गुरूद्वारा के पीछे पंजाबी पारा वार्ड क्रमांक 13 महासमुंद थाना व जिला महासमुंद के विरूद्ध थाना आरंग में अप0क्र0 417/2025 धारा 4, 6, 10 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 11 पशुओ के प्रति कु्ररता का निवारण…
यहां धूमधाम से मनाया “हरेली तिहार”-पारंपरिक खेलो का हुआ आयोजन आरंग। छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार ‘हरेली’ पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया गया।आरंग के राजीव भवन में पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी हरेली पर खास आयोजन किया था।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन काल से पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार ‘हरेली’ धूमधाम से मनाया जाता रहा है। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार और संस्कृति को वापस अस्तित्व में लाने का श्रेय कांग्रेस सरकार को ही जाता है।आरंग के राजीव भवन में ‘हरेली तिहार’…
जागृति महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव-ये बनी सावन क्वीन… आरंग। आरंग में जागृति महिला मंडल गुप्ता समाज के द्वारा राधा कृष्ण मंदिर आरंग में सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राधाकृष्ण जी की सामूहिक पूजा आरती कर किया गया।साथ ही श्री राधाकृष्ण जी को झूला भी झुलाया गया। पदाधिकारियों के पारम्परिक स्वागत के बाद जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा ने अपने उद्बबोधन में महिला मंडल के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।सावन उत्सव में सभी महिलाएं फ्लोरल साड़ी व हरी चूड़ियां पहनकर तथा मेहंदी लगा कर शामिल हुई थी।…
