खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….
आरंग। श्रीमती ज्योति मसियारे तहसीलदार आरंग के अवकाश अवधि में इनके कर्तव्यों का निर्वहन बाबूलाल कुर्रे तहसीलदार धरसींवा अपने कार्यों के साथ-साथ संपादन करेगें।आपको बता दे की तहसीलदार के अवकाश में जाने के बाद कर्तव्य निर्वहन हेतु प्रभारी तहसीलदार के नही होने से आम जनता को हो रही परेशानी का मुद्दा खबर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। उसी खबर के असर के चलते 10 दिन बाद प्रभारी तहसीलदार हेतु आज आदेश जारी हो गया है।ज्ञात हो की वर्तमान तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे 01 माह के अवकाश में है जिसके चलते 10 दिनों से तहसील कार्यालय में काम काज ठप्प पड़ा हुआ था।
विनोद गुप्ता-आरंग



