Author: Vinod Gupta
नगर पालिका अध्यक्ष तथा पार्षदों ने दिखाई सजगता-रोड किनारे अचेत अवस्था में पड़ी महिला को इलाज हेतु भेजा अस्पताल… आरंग। नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन तथा पार्षदों ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान सजगता दिखाते हुये बैहार रसनी के बीच रोड किनारे अचेत अवस्था में पड़ी महिला को तत्काल 112 के माध्यम से इलाज हेतु भेजा तथा आरंग थाना के प्रभारी राजेश सिंह को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित भी किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष अपने पार्षदों के साथ जिला प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप के श्रद्धांजलि सभा में जाने के लिए…
सोसायटी में डीएपी खाद के लिए उमड़ी भीड़-इनकी निगरानी में हुआ शांतिपूर्ण वितरण आरंग। वर्तमान में आरंग जनपद क्षेत्र के गावो में धान की रोपाई व धान चलाई का कार्य जोरों पर है। किसानों के अनुसार धान की फसल को मजबूती देने के लिए डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद अत्यंत आवश्यक होता है। इसी आवश्यकता के चलते नारा (भानसोज) सहकारी समिति में जब डीएपी खाद का वितरण प्रारंभ हुआ तो बड़ी संख्या में किसान खाद लेने उमड़ पड़े।खाद की मांग अत्यधिक थी, लेकिन शासन स्तर से अपेक्षा के अनुरूप कम मात्रा में डीएपी खाद की आपूर्ति होने के कारण हालात तनावपूर्ण…
जल लेकर पंचमुखी महादेव मंदिर आरंग पहुँचे कांवड़िए-इन्होंने किया पैर धोकर स्वागत आरंग। सावन माह के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा की आस्था और श्रद्धा से सराबोर दृश्य उस समय देखने को मिला जब सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए पवित्र जल लेकर आरंग स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पहुँचे। शिवभक्तों के स्वागत में जनपद पंचायत आरंग के जनपद सदस्य प्रीतम साहू ने परंपरागत भाव से कांवड़ियों के पाँव धोकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा साहू सभापति ज प आरंग के प्रतिनिधि महेश साहू परसकोल के सरपंच श्रीमती लक्ष्मी सोहन साहू कन्हैय्या ध्रुव टीकम साहू गुल्लू के बबलु साहू…
श्रावण झूला महोत्सव-श्री राधा कृष्ण मंदिर आरंग में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ आरंग श्री राधा कृष्ण मंदिर आरंग में श्रावण झूला महोत्सव के पावन पर्व पर आचार्य स्वामी अंकित कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2025 से 6 अगस्त 2025 तक श्रीमद भागवत यज्ञ ज्ञान सप्ताह प्रारंभ हुआ है ।प्रथम दिवस शास्त्री जी द्वारा श्रीमद भागवत कथा महत्व एवं गोकर्ण की कथा का श्रवण कराया । शास्त्री जी द्वारा कहा गया कि तुंगभद्रा नदी के पास आत्मदेव और उनकी पत्नी धुंधली निवास करती थी । पहला गोकर्ण दूसरा धुंधकारी पैदा होता है । गोकर्ण संतो की संगति…
सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास बाबा जी के तपोभूमि गिरौधपुरी धाम पहुचे गुरु खुशवंत साहेब-दर्शन कर किया वृक्षारोपण आरंग। सतनामी समाज की आस्था के प्रमुख केन्द्र तपोभूमि गिरौधपुरी धाम में आज छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, आरंग विधायक एवं सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में एक विशेष धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब ने जनप्रतिनिधियों, अखिल भारतीय सतनाम सेना एवं सामाजिक पदाधिकारी,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुजनों के साथ मिलकर मुख्य मंदिर, छातापहाड़, चरणकुंड, अमृतकुंड ,एवं पंचकुंडीय, गुरुगद्दी में मत्था टेककर दर्शन पूजन कर समस्त मानव समाज…
“स्वतंत्रता कप” राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप-आरंग ब्लॉक की खिलाड़ियो ने जीता 04 गोल्ड मेडल 04 सिल्वर मेडल 05 ब्रोंज मेडल-खेल मंत्री के हाथों हुए पुरस्कृत आरंग। स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम, कोटा, रायपुर में 26 एवं 27 जुलाई को “स्वतंत्रता कप” राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 17 जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमे रायपुर जिला के आरंग ब्लॉक के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया काता इवेंट में 12 वर्ष महत्व नाथ योगी, कुमीते इवेंट 12 वर्ष श्लोक पुरी गोस्वामी, 13 वर्ष आर्याश्री, काता इवेंट 14-15 वर्ष चिराग…
जनकल्याणार्थ व नगर की सुख ,शांति व समृद्धि के लिए किया बाबा बागेश्वर नाथ महादेव जी का दुग्धाभिषेक आरंग। नगर धीवर समाज आरंग द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के तृतीय सोमवार 28 जुलाई 2025 को जनकल्याणार्थ व नगर की सुख ,शांति व समृद्धि की कामना को लेकर , स्थानीय बागेश्वरनाथ नाथ मंदिर में प्रभु बागेश्वरनाथ नाथ महादेव जी का, दुग्धाभिषेक , पूजा अचर्ना व आरती श्रृंगार किया गया, जिसमे नगर धीवर समाज के सभी कुटुम्बजन मातृशक्तियाँ साहित नगर के श्रद्धालुगण व गणमान्य नागरिकगण शामिल हुए । पूजन कर्यक्रम में प्रमुख रूप से धीवर समाज के अध्यक्ष सतीश मानु…
नगर के महाकाल ग्रुप ने यहां किया महाप्रसादी वितरण-किया रुद्राभिषेक आरंग। शिवालयों की नगरी के नाम से सुविख्यात नगर आरंग के महाकाल ग्रुप ने सावन के तृतीय सोमवार के अवसर पर महाकाल ग्रुप आरंग द्वारा अर्धनारेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और महामाया मंदिर के सामने मेन रोड में पंडाल लगाकार महाप्रसादी का वितरण किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान कुमारेश्वर नाथ बाबा जी का प्रसाद प्राप्त किया। वहीं प्रसाद वितरण में प्रमुख रुप से ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, संदीप जैन नगर पालिका अध्यक्ष महाकाल महिला ग्रुप के अध्यक्ष डॉली विश्वकर्मा, अविनाश साहू,…
पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में इन्होंने किया श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण… आरंग। श्री सुदर्शन जन सेवा समिति आरंग के तत्वाधान में आज सावन माह के कृति सोमवार को पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में प्रसादी स्वरुप श्रद्धलुओं को पोहा और नमकीन वितरण किया गया।आपको बता दे की श्री सुदर्शन जन सेवा समिति विभिन्न प्रकार के सेवा प्रकल्प के कार्य समय-समय पर आरंग नगर में कार्य करती रहती है।प्रसादी वितरण कार्यक्रम में विजय अग्रवाल राजेश साहू तेजराम जलछत्री बृजेश सोनी राम मिर्धा गीतांशु साहू ओकेश नवरंगे मुकेश साहू मुरारी लोधी, तुलाराम साहू का सक्रीय योगदान रहा।विनोद गुप्ता-आरंग
धर्म नगरी आरंग में निकली गई विशाल कावड़ यात्रा-दिखा आस्था का सैलाब आरंग।आरंग के शिव भगतो द्वारा माताओ और बहनो के लिए नारी शक्ति कावड़ यात्रा का आयोजन 27 जुलाई दिन रविवार को किया गया था जिसमे 700 से अधिक महिलाएँ सम्मिलित हुवे। यह यात्रा कुमारेश्वर महादेव से निकल कर बागेश्वर नाथ महादेव से होते हुवे पंचमुखी महादेव मंदिर में सम्पन्न हुआ। इस यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लोक बयार गंगा साहू कृत एवं आरंग के समस्त समितियों द्वारा स्वागत एवं सहियोग किया गया एवं नगर के वरिष्ठ सभी पार्षद साथ ही आरंग विधानसभा के विधायक गुरु खुशवंत…
