Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पीएम श्री स्कूल में ‘U’ आकार की बैठक व्यवस्था से शैक्षणिक स्तर में जबरदस्त सुधार-छात्रो में दिखने लगा उत्साह….
    Blog

    पीएम श्री स्कूल में ‘U’ आकार की बैठक व्यवस्था से शैक्षणिक स्तर में जबरदस्त सुधार-छात्रो में दिखने लगा उत्साह….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 30, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पीएम श्री स्कूल में ‘U’ आकार की बैठक व्यवस्था से शैक्षणिक स्तर में जबरदस्त सुधार-छात्रो में दिखने लगा उत्साह….

    Oplus_0

    आरंग। पीएम श्री योजना अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला भानसोज में एक अभिनव पहल के तहत कक्षा 01 से 05वीं तक के बच्चों को ‘U’ आकार में बिठाकर शिक्षण कराया जा रहा है। इस नवाचारी व्यवस्था से न केवल बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ी है, बल्कि शिक्षक और छात्रों के बीच संवाद व सहभागिता भी सशक्त हुई है।शिक्षक धरम दास पाटिल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि परंपरागत पंक्तिबद्ध बैठने की तुलना में यह ‘U’ आकार की बैठक व्यवस्था छात्रों को शिक्षण गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से जोड़ती है। इस संरचना में शिक्षक सभी बच्चों को एक साथ देख सकते हैं और बच्चे भी एक-दूसरे की प्रतिक्रियाओं व उत्तरों को सुन-समझ सकते हैं। इससे सामूहिक अधिगम का वातावरण निर्मित होता है।शिक्षा की पहुंच सभी तक सुनिश्चितU-आकार की इस बैठकी से यह सुनिश्चित हो सका है कि कोई भी बच्चा शिक्षण प्रक्रिया से वंचित न हो। हर बच्चा शिक्षक की सीधी निगरानी में आता है, जिससे कमजोर छात्रों को तुरंत सहायता दी जा सकती है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है।बच्चो को मिलने वाली शैक्षणिक लाभ के तहत शिक्षक सभी बच्चों को बिना बाधा देख और समझ पा रहे हैं समूह चर्चा, चित्र प्रस्तुति, समूह गतिविधियों के लिए उपयुक्त बच्चा खुद को कक्षा का अभिन्न हिस्सा महसूस करता है।उत्तर देने में झिझक कम होती है, आत्मविश्वास बढ़ता है अनुशासन और ध्यान केंद्रित करने की प्रवृत्ति में सुधार पढ़ाई खेल और सहभागिता के माध्यम से अधिक रुचिकर बनी है। प्रधानपाठक एवं शिक्षकगणों के मार्गदर्शन में यह शिक्षण नवाचार ग्राम स्तर पर अत्यंत सराहनीय साबित हो रहा है।अभिभावकों ने भी बताया कि बच्चे अब घर आकर पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहते हैं और स्कूल जाने की ललक बढ़ी है।पीएम श्री योजना के अंतर्गत इस तरह के रचनात्मक प्रयास ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण बन रहे हैं। भानसोज स्कूल की यह पहल अन्य शालाओं के लिए भी प्रेरणादायक बन सकती है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    Vinod GuptaJuly 1, 2026196 Views

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार…. आरंग। श्रीमती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.