रूपकुमारी चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

रायपुर/महासमुंद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर महासमुंद जिले के भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।भाजपा नेताओं ने कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना महासमुंद जिले के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से महिला मोर्चा को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती और दिशा मिलेगी।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष महासमुंद येतराम साहू, गरियाबंद जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू, गरियाबंद जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र जैन, सुरेंद्र सोनटेके, आबिद खान, नईम खान, लितेश साहू सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू एवं समस्त महासमुंद जिला भाजपा परिवार ने श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
