Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    खरोरा से गिरौदपुरी धाम तक निकलेगी भव्य ‘सर्व समाज सद्भावना पदयात्रा’-सात ध्वजों के साथ उमड़ेगा जनसैलाब

    November 26, 2026

    एजेंसी बदलने से आरंग में फिर गहरा सकता है रसोई गैस संकट-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने इंडियन ऑयल को लिखा पत्र

    November 26, 2026

    डिजिटल दौर में ‘सशरीर उपस्थिति’ के फरमान पर किसानों में नाराजगी-सीएम से की ओटीपी से धान खरीदी की मांग

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»12 मार्च को संजय कानन मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत,160 जोड़े बधेंगे विवाह बंधन में
    आप की खबर

    12 मार्च को संजय कानन मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत,160 जोड़े बधेंगे विवाह बंधन में

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 11, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    12 मार्च को संजय कानन मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत,160 जोड़े बधेंगे विवाह बंधन में

    महासमुंद 11 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा महिला और बालिकाओं की उत्थान हेतु अनेक प्रकार की योजनाएं शुरू की गई हैं। जिसका लाभ जरूरतमंद लोगों को पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह कराने जा रही है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री समीर पाण्डेय ने बताया कि 12 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे से सामूहिक विवाह का आयोजन महासमुंद के संजय कानन में होगा। इस विवाह आयोजन में 160 जोड़ें विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े होंगे। अध्यक्षता विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद श्री चुन्नीलाल साहू होंगे। सम्मानिय अतिथिगण विधायक बसना श्री सम्पत अग्रवाल, विधायक खल्लारी श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली, श्रीमती चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, सभापति महिला एवं बाल विकास श्रीमती बसंता ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकगणों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

    राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी करवानें के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रूपए का अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार को लड़की की शादी करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े और उसे किसी अन्य व्यक्ति पर पूर्ण रूप से निर्भर न रहना पड़े। महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रति जोड़ा 50 हजार रूपए का व्यय किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कन्या को 21 हजार रूपए की राशि बैंक खाते या बैंक ड्राफ्ट के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा 15 हजार रुपए की राशि के उपहार भी दिये जायेंगे। विवाह आयोजन व्यवस्था और परिवहन पर प्रति कन्या 8 हजार रुपए, इसके साथ विवाह के मौके पर वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री पर 6 हजार रुपए खर्च किए जायेंगे।

    छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजनांतर्गत कार्डधारी परिवारों की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को योजनांतर्गत लाभ दिया जाता है। इस योजनांतर्गत प्रत्येक कन्या के विवाह हेतु अधिकतम 50 हजार रूपए की राशि व्यय किए जाने का प्रावधान है।

    IMPORTANT NEWSHINDI NEWS KHABAR 24 INDIA MAHASAMUND NEWSBREAKING NEWS NEWSNEWS UPDATE DAILY मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    खरोरा से गिरौदपुरी धाम तक निकलेगी भव्य ‘सर्व समाज सद्भावना पदयात्रा’-सात ध्वजों के साथ उमड़ेगा जनसैलाब

    Vinod GuptaNovember 26, 202698 Views

    खरोरा से गिरौदपुरी धाम तक निकलेगी भव्य ‘सर्व समाज सद्भावना पदयात्रा’-सात ध्वजों के साथ उमड़ेगा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • खरोरा से गिरौदपुरी धाम तक निकलेगी भव्य ‘सर्व समाज सद्भावना पदयात्रा’-सात ध्वजों के साथ उमड़ेगा जनसैलाब
    • एजेंसी बदलने से आरंग में फिर गहरा सकता है रसोई गैस संकट-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने इंडियन ऑयल को लिखा पत्र
    • डिजिटल दौर में ‘सशरीर उपस्थिति’ के फरमान पर किसानों में नाराजगी-सीएम से की ओटीपी से धान खरीदी की मांग
    • महानदी का सीना चीरकर ‘रेत का काला कारोबार’-सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई शून्य-खनिज विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी
    • आरंग की जर्जर सड़कों पर भड़की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी-नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.