Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महानदी का सीना चीरकर ‘रेत का काला कारोबार’-सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई शून्य-खनिज विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी

    November 26, 2026

    आरंग की जर्जर सड़कों पर भड़की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी-नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    November 26, 2026

    आरंग सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक 28 नवंबर को-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महानदी का सीना चीरकर ‘रेत का काला कारोबार’-सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई शून्य-खनिज विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी
    Blog

    महानदी का सीना चीरकर ‘रेत का काला कारोबार’-सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई शून्य-खनिज विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 26, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महानदी का सीना चीरकर ‘रेत का काला कारोबार’-सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई शून्य-खनिज विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी

    आरंग। विकासखंड आरंग की ग्राम पंचायत मोहमेला में महानदी से अवैध रेत उत्खनन का कारोबार एक बार फिर बेखौफ होकर शुरू हो गया है। पिछले करीब दो वर्षों से रुक-रुककर चल रहा यह अवैध खेल अब बड़े पैमाने पर संगठित रूप ले चुका है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सरपंच पति पर राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण में अवैध रेत कारोबार संचालित कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।
    बिना रॉयल्टी रोजाना 1000 ट्रिप रेत का परिवहन
    ग्रामीणों के मुताबिक, महानदी के गर्भ से प्रतिदिन लगभग 1000 से अधिक ट्रिप रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। इसके लिए नदी में कई जेसीबी मशीनें उतारी गई हैं और बड़ी संख्या में हाईवा वाहनों का इस्तेमाल हो रहा है। आरोप है कि बिना किसी वैध अनुमति और रॉयल्टी के बड़े पैमाने पर रेत निकालकर डंप की जा रही है और खुले बाजार में खपाई जा रही है।
    चारागाह और सरकारी जमीन पर अवैध डंपिंग
    नदी से निकाली जा रही रेत को गांव की चारागाह भूमि और खाली पड़ी शासकीय जमीन पर डंप किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह न केवल शासकीय भूमि के खुलेआम दुरुपयोग और अवैध कब्जे का मामला है, बल्कि पर्यावरणीय नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मवेशियों के चारागाह के अस्तित्व को भी खत्म किया जा रहा है।
    सीएम हेल्पलाइन बेअसर, खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
    ग्रामीणों ने बताया कि इस अवैध उत्खनन को रोकने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन धरातल पर कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों को फोन करने पर न तो संज्ञान लिया जाता है और न ही फोन उठाया जाता है।
    प्रशासनिक नाक के नीचे चल रहा अवैध खेल
    इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि मोहमेला गांव समोदा स्थित प्रशासनिक कार्यालयों से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रशासनिक कार्यालयों के इतने करीब होने के बावजूद यदि प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन रेत लेकर गुजर रहे हैं, तो संबंधित विभागों की निगरानी और जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठना लाजिमी है।
    जर्जर सड़कें और दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा
    रेत परिवहन में लगे ओवरलोड हाईवा वाहनों की दिन-रात आवाजाही से गांव की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ रेत माफिया निजी स्तर पर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ टूटी सड़कों, धूल और हर पल मंडराते सड़क दुर्घटनाओं के खतरे का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
    अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार
    इस पूरे मामले में खनिज विभाग का आधिकारिक पक्ष जानने के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। अब यह मामला केवल खनिज विभाग तक सीमित न रहकर राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही से जुड़ गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मौके पर संयुक्त टीम भेजकर जांच कराने, शासकीय भूमि पर डंप रेत जब्त करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग की जर्जर सड़कों पर भड़की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी-नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    November 26, 2026

    आरंग सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक 28 नवंबर को-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल

    November 26, 2026

    पुन्नी मेला-नाबालिग से बदसलूकी-पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल

    November 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महानदी का सीना चीरकर ‘रेत का काला कारोबार’-सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई शून्य-खनिज विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी

    Vinod GuptaNovember 26, 20261 Views

    महानदी का सीना चीरकर ‘रेत का काला कारोबार’-सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • महानदी का सीना चीरकर ‘रेत का काला कारोबार’-सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई शून्य-खनिज विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी
    • आरंग की जर्जर सड़कों पर भड़की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी-नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी
    • आरंग सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक 28 नवंबर को-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल
    • पुन्नी मेला-नाबालिग से बदसलूकी-पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल
    • ​आरंग में गैस वितरण में बड़ा फेरबदल-30 नवंबर तक सत्कार-फिर गिरिजा इंडेन की वापसी की सुगबुगाहट से सहमे उपभोक्ता
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.