पुन्नी मेला-नाबालिग से बदसलूकी-पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल
आरंग। थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम निसदा में आयोजित पुन्नी मेले के दौरान एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्राम निसदा में लगे पुन्नी मेले में नाबालिग बालिका अपने भाई के साथ चाउमीन खाने गई थी। इसी दौरान गांव के ही युवक हिमांशु साहू (20 वर्ष), पिता हरख लाल साहू ने कथित तौर पर बालिका का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन खींचने लगा।घटना से घबराई बालिका ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। आरंग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल करा दिया।
विनोद गुप्ता-आरंग





