आरंग सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक 28 नवंबर को-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल
आरंग। आगामी 15 दिसंबर को आयोजित होने वाली भव्य सतनाम शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर आरंग विकासखंड सतनामी समाज की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है। यह बैठक शनिवार, 28 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे स्थानीय सतनाम भवन, आरंग में आयोजित होगी।इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में आगामी सतनाम शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने के लिए विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएगी।सतनामी समाज विकासखंड आरंग के अध्यक्ष यशवंत टंडन ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, गांव प्रमुखों, राजमहंत, छड़ीदार, साटिदार, समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सेवारत कर्मचारियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों से इस बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होकर अपने अमूल्य सुझाव देने की सादर अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग





