Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम

    September 4, 2026

    ब्लॉक स्तरीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम सम्पन्न-162 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण, 35 में मिला दृष्टिदोष

    September 4, 2026

    अटल विहार विकास समिति के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अच्छे कर्मों से होता है मानव जीवन का कल्याण : आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री….कलेक्ट्रेट रोड स्थित श्री भरत लीला मेंशन में भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु
    Blog

    अच्छे कर्मों से होता है मानव जीवन का कल्याण : आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री….कलेक्ट्रेट रोड स्थित श्री भरत लीला मेंशन में भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMay 13, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अच्छे कर्मों से होता है मानव जीवन का कल्याण : आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री….कलेक्ट्रेट रोड स्थित श्री भरत लीला मेंशन में भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु…

    महासमुंद। स्थानीय कलेक्ट्रेट रोड स्थित श्री भरत लीला मेंशन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस आज कथा वाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री (चाय वाले बाबा) सिलयारी धाम ने कहा कि किसी के चरण में दंडवत होने से जीवन सफल नहीं होगा, अपितु अच्छे कर्मों से जीवन का कल्याण होगा। जिस दिन आप बांके बिहारी के हो जाएंगे, आपके जीवन का नैया पार हो जाएगा। उन्होंने नारी की महानता की बखान करते हुए कहा कि एक सुंदर नारी हीरा होती है, लेकिन जो गुणवान व संस्कारवान होती है वह हीरे की खान होती है।


    आचार्य श्री शास्त्री ने सुकदेव जन्म कथा का व्याख्या करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती के बार-बार निवेदन करने पर उन्हें अमृत कथा (रामकथा) का श्रवण कराने राजी हुए। उन्होंने एकांत स्थान में जाकर माता को अमृत कथा पान कराने की बात कही। कैलाश के एकांत स्थल एक गुफा में जब भगवान ने माता को कथा श्रवण कराना शुरू किया तब एक निर्जिव अंडे में जान आ गई। आैर वही पक्षी तोता महर्षि वेदव्यास की पत्नी अरणी देवी की मूख से गर्भ में प्रवेश किया। तथा 12 वर्ष बाद सुकदेव जी ने जन्म लिया।

    श्री सुकदेव जी के माध्यम से ही राजा परीक्षित को श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का साैभाग्य मिला।
    आज कथा श्रवण करने आयोजक श्रीमती लीला देवी चंद्राकर, आलोक चंद्राकर- श्रीमती सुष्मिता चंद्राकर परिवार से श्रीमती द्रोपती चंद्राकर, श्रीमती मीना सुरेश चंद्राकर, श्रीमती प्रमिला संतोष चंद्राकर, श्रीमती प्रतिभा पवन चंद्राकर, अंजू लीलाधर चंद्राकर, श्रीमती मोना प्रवीण चंद्राकर, डाॅ. नेहा-तारेंद्र देशमुख सहित बड़ी संख्या में भागवत प्रेमी श्रोतागण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम

    September 4, 2026

    ब्लॉक स्तरीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम सम्पन्न-162 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण, 35 में मिला दृष्टिदोष

    September 4, 2026

    अटल विहार विकास समिति के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष

    September 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम

    Vinod GuptaSeptember 4, 2026446 Views

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम ​आरंग। स्थानीय श्याम…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.