Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत

    October 19, 2026

    मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित-12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

    October 19, 2026

    मैदानी इलाकों के गौ पालकों को नहीं मिल रही सब्सिडी-नकली दूध-पनीर के कारोबार पर इन्होंने जताई चिंता

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान
    Blog

    सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 19, 202659 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान

    आरंग। महानदी मुख्य नहर से निकले नहर नालियों में दिन के समय भरपूर पानी बहता है पर रात होते होते इनका गेट गिरा दिया जाता है जिसकी वजह से पानी का धार टूटने से अंतिम छोर के खेतों तक सिंचाई पानी नहीं पहुंच पा रहा। इसकी वजह से किसानों में आक्रोश है ।गेट गिराने का काम विभाग नहीं वरन् मछली पकड़ने वाले विध्न संतोषी तत्व कर रहे हैं । बीती रात्रि शिकायत पर पेट्रोलिंग करने निकले दल को टेकारी व डिघारी नाली का गेट पूरा गिरा हुआ मिला। टेकारी नहर नाली पार पर तो दल को कोई नहीं मिला पर डिघारी में दो युवक गेट के पास मिले जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गयी है ।ज्ञातव्य हो कि इस समय महानदी मुख्य नहर पर लगभग पूरी क्षमता का पानी छोड़ा जा रहा है और इससे निकले नहर नालियां भी तकरीबन पूरे शबाब पर है । दिन में तो कोई समस्या नहीं रहता पर रात होते – होते अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले विध्न संतोषी तत्व सक्रिय हो जाते हैं और गेट को गिरा मछली पकड़ते हैं जिसकी वजह से पानी की धार टूट जाता है । बतलाया जाता है कि ये विध्न संतोषी तत्व गेट का डुप्लीकेट चाबी भी बनवा रखे हैं जिससे गेट खोलते – बंद करते हैं । वितरक शाखा नंबर 24 के अंतिम छोर के ग्राम संकरी के किसानों से पर्याप्त पानी न पहुंचने की शिकायत पर एक दो दिन पहले जल उपभोक्ता संस्था टेकारी के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा ने संबंधित बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी विनोद कुमार बहादुर का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था। बीती रात में पेट्रोलिंग पर लगभग रात 11 बजे पहुंचे दल को दोनों नालियों का गेट पूर्ण रूप से बंद मिला था जिसे खोल पानी का प्रवाह पुनः शूरू किया गया । आज सोमवार को श्री शर्मा ने संकरी पहुंच सरपंच प्रतिनिधि निखिल वर्मा व उपसरपंच शिवा सहित पूर्व सरपंच टीकाराम वर्मा सहित मौजूद किसानों से पेट्रोलिंग दल के सदस्य के साथ चर्चा की । निगरानी हेतु पर्याप्त विभागीय अमला नहीं होने की जानकारी देते हुये श्री शर्मा ने इसके निगरानी हेतु ग्रामीणों का दल बना खासकर रात के समय वितरक शाखा के हेड से लेकर नहर नाली के अंतिम छोर तक सतत् चौकसी का सुझाव दिया व इस शाखा के अधीन आने वाले ग्राम टेकारी , कुंडा , कठिया , सोनभट्ठा व अमेरी के पंचायत व ग्राम प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे किसानों को अपने-अपने खेतों के पानी निकासी के रास्ते को बंद कर खेतों में पानी सुरक्षित करवाने व पानी को व्यर्थ नाले में न जाने की आग्रह के साथ मुनादी भी करावें व जिन कुलापों से सिंचाई पूर्ण हो चुका है उनसे पानी निकासी बंद करने में विभागीय अमला को सहयोग प्रदान करें । साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया है कि प्रतिदिन शाम ढलने के बाद से सुबह होने तक नहर नालियों में मिलने वाले विध्न संतोषी तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने में ‌हिचकिचाहट न दिखावे और
    मछली पकड़ने की जाल मिलने पर उसे तत्काल जप्त करावें व आवश्यक हो तो पुलिसिया मदद भी ले।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत

    October 19, 2026

    मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित-12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

    October 19, 2026

    मैदानी इलाकों के गौ पालकों को नहीं मिल रही सब्सिडी-नकली दूध-पनीर के कारोबार पर इन्होंने जताई चिंता

    October 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत

    Vinod GuptaOctober 19, 2026

    भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत
    • मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित-12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
    • मैदानी इलाकों के गौ पालकों को नहीं मिल रही सब्सिडी-नकली दूध-पनीर के कारोबार पर इन्होंने जताई चिंता
    • मंडी चौक में भव्य हवन-कन्या पूजन और प्रसादी के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव
    • सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.