Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    October 17, 2026

    आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत

    October 17, 2026

    विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»युवा नेता पर दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप-अपराध दर्ज-आरोपी फरार-पुलिस ने घर पर दी दबिश-तलाश जारी
    Blog

    युवा नेता पर दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप-अपराध दर्ज-आरोपी फरार-पुलिस ने घर पर दी दबिश-तलाश जारी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 9, 2026278 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    युवा नेता पर दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप-अपराध दर्ज-आरोपी फरार-पुलिस ने घर पर दी दबिश-तलाश जारी

    आरंग।मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम बकतरा में एक महिला द्वारा युवा नेता उपेन्द्र भारती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने तथा उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर मंदिर हसौद पुलिस ने उपेन्द्र भारती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 115(2) एवं 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।महिला के अनुसार, वह अपने पति एवं बच्चों के साथ ग्राम बकतरा में रहती है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसका पड़ोसी उपेन्द्र भारती उसके घर आकर कथित रूप से जबरदस्ती करता था। महिला ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा उसे, उसके बच्चों और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई।महिला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी उसके घर के सामने रहता है और कथित रूप से रात के समय भी उसके घर आकर उसे परेशान करता था। महिला का कहना है कि पिछले कई महीनों से आरोपी उसे एवं उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता रहा है।शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा कथित रूप से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जाने के कारण उससे बच्चे हुए, लेकिन अब आरोपी उन्हें अपनाने से इनकार कर रहा है। महिला का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के कारण उसका पारिवारिक एवं वैवाहिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपनी कथित राजनीतिक पहुंच एवं रसूख का प्रभाव दिखाते हुए उसे लगातार परेशान किया और उसके साथ कथित रूप से जबरदस्ती करता रहा। महिला का कहना है कि लंबे समय से चले आ रहे कथित उत्पीड़न से परेशान होकर उसने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत में महिला ने आरोपी पर आदतन अपराधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके कथित प्रभाव और दबदबे के कारण गांव के लोग उससे भयभीत रहते हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने अन्य महिलाओं के साथ कथित रूप से किए गए व्यवहार का हवाला देते हुए उसके साथ भी वैसा ही करने की धमकी दी।महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।महिला की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने उपेन्द्र भारती के खिलाफ BNS की धारा 64(2), 115(2) एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है तथा उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर भी दबिश दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी पतासाजी की जा रही है। मामले में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    October 17, 2026

    आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत

    October 17, 2026

    विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन

    October 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    Vinod GuptaOctober 17, 202645 Views

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात
    • आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत
    • विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन
    • आरंग में शांति और सौहार्द के साथ मनेगा दुर्गा विसर्जन व दशहरा पर्व-शांति समिति की बैठक में 20 अक्टूबर को दशहरा मनाने पर सहमति
    • ब्रेकिंग-आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.