मौसम अपडेट-जानिए मौसम का हाल और कल का पूर्वानुमान…
आरंग।मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार पिछले 24 घंटों में, प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई तथा बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। मौसमी सब-डिविजनल वर्षा -6% के अंतर के साथ सामान्य रही है। कल 04 अगस्त से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन व वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम सारांश – प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई तथा बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.7 7 deg C राजनन्दगाँव में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 deg C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।
वर्षा के मुख्य आंकड़े (सेमी में):- रघुनाथनगर 8, वांड्रफनगर 7, खड़गांव 5, रामानुजगंज 4, रामचन्द्रपुर 4, कोटाडोल 2, चिरमिरी 2, बलरामपुर 2, सरिया 1, जनकपुर भरतपुर 1, चलगली 1, केल्हारी 1
सिनोप्टिक सिस्टमः-औसत समुद्र तल पर मॉनसून द्रोणिका बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ और पटना से होकर मणिपुर की ओर पूर्व दिशा में बढ़ रही है और औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊँचाई तक फैली हुई है।
कल के लिए पूर्वानुमानः प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कल के लिए चेतावनी:- एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है दष्टिकोण / (2 दिनों के बाद):- प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमानः 04 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने व गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 deg * C और 26 deg * C के आसपास रहने की संभावना है।
विनोद गुप्ता-आरंग



