Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    हर घर, हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक चातुरी नंद

    August 3, 2026

    मौसम अपडेट-जानिए मौसम का हाल और कल का पूर्वानुमान…

    August 3, 2026

    सावन का प्रथम सोमवार-अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने बाबा बागेश्वर नाथ के दरबार में लगाई हाजरी-किया रुद्राभिषेक

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्रदेशस्तरीय भव्य कलश वन्दन अभियान कार्यक्रम कल 4 अगस्त को-संत रविदास जयंती के निमित्त भव्य कलश वन्दन अभियान’ के तहत वाराणसी से लाए पवित्र माटी युक्त कलश का होगा वितरण
    Blog

    प्रदेशस्तरीय भव्य कलश वन्दन अभियान कार्यक्रम कल 4 अगस्त को-संत रविदास जयंती के निमित्त भव्य कलश वन्दन अभियान’ के तहत वाराणसी से लाए पवित्र माटी युक्त कलश का होगा वितरण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 3, 202619 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रदेशस्तरीय भव्य कलश वन्दन अभियान कार्यक्रम कल 4 अगस्त को-संत रविदास जयंती के निमित्त भव्य कलश वन्दन अभियान’ के तहत वाराणसी से लाए पवित्र माटी युक्त कलश का होगा वितरण

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के निमित्त आयोजित ‘प्रदेशस्तरीय भव्य कलश वन्दन अभियान’ के तहत वाराणसी से पवित्र माटी व जलयुक्त कलश के वितरण का कार्यक्रम कल 4 अगस्त को रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के साधु-संत एवं विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे।भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संत रविदास जयंती कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अखिलेश सोनी ने बताया कि संत रविदास के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ये पवित्र कलश में प्रदेश के सभी जिलों में पहुँचेंगे। संत रविदास की 650वीं जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी व जल का स्वागत अभियान प्रदेश के प्रत्येक जिले में निरंतर चलाया जाएगा ताकि पूरे प्रदेश में समरसता और सद्भाव का वातावरण निर्मित हो सके। श्री सोनी ने बताया कि भाजपा द्वारा भव्य कलश वन्दन अभियान के लिए 36 रथ बनाए गए हैं जो प्रदेशस्तरीय भव्य कलश वन्दन अभियान कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के सभी संगठनात्मक जिलों में पहुँचेंगे। अगले चरण में जिलास्तरीय कलश वन्दन कार्यक्रम होगा जिसमें जिलों की मण्डल इकाइयों को ये कलश वितरित किए जाएंगे जो मण्डल के प्रमुख गाँवों में जाएंगे और विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिरों में ये कलश रखे जाएंगे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    हर घर, हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक चातुरी नंद

    August 3, 2026

    मौसम अपडेट-जानिए मौसम का हाल और कल का पूर्वानुमान…

    August 3, 2026

    सावन का प्रथम सोमवार-अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने बाबा बागेश्वर नाथ के दरबार में लगाई हाजरी-किया रुद्राभिषेक

    August 3, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    हर घर, हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक चातुरी नंद

    Rekhraaz SahuAugust 3, 20261 Views

    हर घर, हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.