सावन का प्रथम सोमवार-अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने बाबा बागेश्वर नाथ के दरबार में लगाई हाजरी-किया रुद्राभिषेक
आरंग। सावन मास के प्रथम सोमवार को आरंग के बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने सपरिवार भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा एवं रुद्राभिषेक किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

अभिषेक पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया गया जिसमे आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने स्वयं श्रद्धालुओं को खीर और पूड़ी का प्रसाद वितरित किया। इस अभिषेक पूजन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बीजेपी के कार्यकर्त्ता, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया।
विनोद गुप्ता-आरंग



