आरंग में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पंडरी तालाब में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान-दिया स्वच्छता का संदेश…
आरंग | 02 अक्टूबर 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज आरंग के पंडरी तालाब परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नगर पालिका के अधिकारियों ने मिलकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ.संदीप जैन और छत्तीसगढ़ शासन के चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव मिर्धा उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले, अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, कृष्ण कुमार भारद्वाज, पार्षद नरेंद्र लोधी, सोसायटी अध्यक्ष गणेश राम साहू, वेदप्रकाश देवांगन, विक्रम परमार ,संतोष लोधी पार्षद,गोलू कंड़रा पार्षद,डॉ तोषण साहू,शंकर जलक्षत्री, मेनका सोनी, पद्मिनी साहू, सीएमओ राम सजीवन सोनवानी, इंजीनियर हरीश मांझी, केशनाथ साहू, अजय ध्रुव,घनश्याम साहू, राजेश साहनी,अंकित साहू सहित नगर पालिका सभी कर्मचारी एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

श्रमदान के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं और अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे हमें अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक स्वच्छ और सुंदर परिसर के साथ-साथ एक स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। अभियान के दौरान उपस्थित जनों ने तालाब परिसर की साफ-सफाई कर आसपास के नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विनोद गुप्ता-आरंग



