कस्तूरबा वार्ड में अंगना मिलन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम संपन्न
आरंग। नगर पालिका आरंग के कस्तूरबा वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में ‘भोजन मिलन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सनद साहू (भाजपा मंडल कार्यालय मंत्री), अशोक चन्द्राकर, पुष्कर साहू (पार्षद वार्ड क्र. 09) और अजय यादव (भाजपा BLA वार्ड 09) उपस्थित रहे. इन सभी अतिथियों के साथ-साथ वार्ड की सभी बुजुर्ग महिलाओं एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही.कार्यक्रम के तहत स्वस्थ बालिका के रूप में यशस्वी सोनकर को सम्मानित किया गया. मातृशक्ति के अंतर्गत दुलारी साहू को सम्मानित किया गया, जिन्होंने महतारी वंदन के पैसों का सही उपयोग बच्चों की पढ़ाई व सुकन्या समृद्धि में जमा करने के लिए किया है. इसके अलावा मुनिश देवांगन का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया. महिला सम्मान के तहत माँ बम्बलेश्वरी स्व-सहायता समूह वार्ड 09 की सचिव अनीता साहू को सम्मानित किया गया, तथा वार्ड 09 की मितानिन् मंजू सोनकर को भी सम्मानित किया गया. साथ ही, आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता चम्पा साहू और सहायिका राधा साहू का भी सम्मान किया गया.वार्ड की सभी बुजुर्ग महिलाओं एवं सभी मातृशक्ति ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाया, जिसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
विनोद गुप्ता-आरंग



