Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    साइबर जागरूकता अभियान-पढ़े पुलिस का संदेश—”सतर्क रहें-सुरक्षित रहें-ज़रा सी लापरवाही खाली कर सकती है खाता”

    October 2, 2026

    रक्तदान, पौधरोपण और स्वच्छता—गांधी जयंती पर GEMS की पहल-अब प्रत्येक माह आरंग के अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा स्वच्छता अभियान…

    October 2, 2026

    राजीव गांधी भवन में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती-सर्वधर्म प्रार्थना सभा व विचार-गोष्ठी का हुआ आयोजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रक्तदान, पौधरोपण और स्वच्छता—गांधी जयंती पर GEMS की पहल-अब प्रत्येक माह आरंग के अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा स्वच्छता अभियान…
    Blog

    रक्तदान, पौधरोपण और स्वच्छता—गांधी जयंती पर GEMS की पहल-अब प्रत्येक माह आरंग के अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा स्वच्छता अभियान…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 2, 202677 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रक्तदान, पौधरोपण और स्वच्छता—गांधी जयंती पर GEMS की पहल-अब प्रत्येक माह आरंग के अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा स्वच्छता अभियान…

    आरंग।गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता और सामाजिक सेवा को लेकर नई पहल शुरू करने की घोषणा की। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अब आरंग के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रत्येक माह शिक्षक, विद्यार्थी एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा सफाई अभियान चलाया जाएगा।इस अवसर पर विद्यालय में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर हुई। प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।विद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 10 शिक्षकों, 2 अभिभावकों एवं 1 विद्यार्थी ने रक्तदान किया। शिक्षक दीक्षा शर्मा, भावना कोटकर, गोपाल शुक्ला, सुरेखा नागपुरे, भुनेश्वरी सोनकर, रामेश्वर पांडेय, प्रतीक्षा शर्मा, मधु महानंदा, अजीत शर्मा एवं सत्येन्द्र त्रिपाठी ने रक्तदान किया। अभिभावक चंचल धुरंधर एवं शशिकांत लोखंडे तथा विद्यार्थी पृथ्वी राज साहू ने भी रक्तदान किया।रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश देते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिसर एवं उपयुक्त स्थानों पर पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। इस दौरान बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने के साथ उनका पालन-पोषण करना भी जरूरी है।स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आरंग के मुख्य मार्ग पर शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने विशेष सफाई अभियान चलाया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई कर कचरे को उचित स्थान पर पहुंचाया गया। लोगों को सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया गया।
    विद्यार्थियों ने स्वच्छता को केवल किसी विशेष अवसर का अभियान न मानकर दैनिक जीवन की आदत बनाने की अपील की।।प्राचार्य हरेश कुमार दास ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता और सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी जयंती पर सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य करना विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से जोड़ने का सार्थक प्रयास है।उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील और समाज के प्रति जागरूक नागरिक बनाना भी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करते हैं।।विद्यालय की नई पहल के तहत अब प्रत्येक माह आरंग के अलग-अलग क्षेत्रों को अभियान के लिए चुना जाएगा। शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर वहां स्वच्छता अभियान चलाएंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने और स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    साइबर जागरूकता अभियान-पढ़े पुलिस का संदेश—”सतर्क रहें-सुरक्षित रहें-ज़रा सी लापरवाही खाली कर सकती है खाता”

    October 2, 2026

    राजीव गांधी भवन में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती-सर्वधर्म प्रार्थना सभा व विचार-गोष्ठी का हुआ आयोजन

    October 2, 2026

    कस्तूरबा वार्ड में अंगना मिलन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम संपन्न

    October 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    साइबर जागरूकता अभियान-पढ़े पुलिस का संदेश—”सतर्क रहें-सुरक्षित रहें-ज़रा सी लापरवाही खाली कर सकती है खाता”

    Vinod GuptaOctober 2, 20262 Views

    साइबर जागरूकता अभियान-पढ़े पुलिस का संदेश—”सतर्क रहें-सुरक्षित रहें-ज़रा सी लापरवाही खाली कर सकती है खाता”…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • साइबर जागरूकता अभियान-पढ़े पुलिस का संदेश—”सतर्क रहें-सुरक्षित रहें-ज़रा सी लापरवाही खाली कर सकती है खाता”
    • रक्तदान, पौधरोपण और स्वच्छता—गांधी जयंती पर GEMS की पहल-अब प्रत्येक माह आरंग के अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा स्वच्छता अभियान…
    • राजीव गांधी भवन में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती-सर्वधर्म प्रार्थना सभा व विचार-गोष्ठी का हुआ आयोजन
    • कस्तूरबा वार्ड में अंगना मिलन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम संपन्न
    • आरंग में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पंडरी तालाब में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान-दिया स्वच्छता का संदेश…
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.