Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    साइबर जागरूकता अभियान-पढ़े पुलिस का संदेश—”सतर्क रहें-सुरक्षित रहें-ज़रा सी लापरवाही खाली कर सकती है खाता”

    October 2, 2026

    रक्तदान, पौधरोपण और स्वच्छता—गांधी जयंती पर GEMS की पहल-अब प्रत्येक माह आरंग के अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा स्वच्छता अभियान…

    October 2, 2026

    राजीव गांधी भवन में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती-सर्वधर्म प्रार्थना सभा व विचार-गोष्ठी का हुआ आयोजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राजीव गांधी भवन में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती-सर्वधर्म प्रार्थना सभा व विचार-गोष्ठी का हुआ आयोजन
    Blog

    राजीव गांधी भवन में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती-सर्वधर्म प्रार्थना सभा व विचार-गोष्ठी का हुआ आयोजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 2, 202670 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राजीव गांधी भवन में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती-सर्वधर्म प्रार्थना सभा व विचार-गोष्ठी का हुआ आयोजन

    ​आरंग।प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार आज आरंग स्थित राजीव गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती असीम उत्साह, श्रद्धा और गरिमापूर्ण माहौल में मनाई गई। पूरे देश के साथ-साथ आरंग ब्लॉक में भी इस दिन को ‘विश्व अहिंसा दिवस’ के रूप में धूमधाम से आयोजित किया गया। प्रात:काल से ही राजीव गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों का भारी जमावड़ा देखने को मिला।
    ​ प्रार्थना सभा में बापू के प्रिय भजनों ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेणे कहिये’ का गायन कर सर्वधर्म समभाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।​प्रार्थना सभा के उपरांत परिसर में एकत्र सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा आमजनों को ‘धार्मिक सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकता’ की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित जनसमूह ने देश में शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।​’विचार-गोष्ठी एवं सद्भावना सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। विचार-गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बापू ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई।
    ​वहीं दूसरी ओर, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व क्षमता और उनके द्वारा दिए गए ऐतिहासिक नारे ‘जय जवान, जय किसान’ को याद करते हुए वक्ताओं ने देश की खाद्य सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में उनके योगदान को नमन किया।​इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग ग्रामीण अध्यक्ष कोमल सिंह साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर खिलावन निषाद नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता मंडल अध्यक्ष भारत लोधी पुरुषोत्तम धीवर पोषण साहू पार्षद समीर गौरी पूर्व पार्षद दीपक चंद्राकर राजेश्वरी साहू भीम जलक्षत्री तुलसी पटेल देवेंद्र धृतलहरें डोमन ध्रुव नंदकुमार साहू मुकेश लोधी गणेश बंदे प्रेमलाल ढीढी लेस कुमार साहू महेंद्र यादव शुभम देवांगन सुनीलकुमार साहू इंद्रकुमार साहू राजू साहू रमेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने भाग लिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    ​

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    साइबर जागरूकता अभियान-पढ़े पुलिस का संदेश—”सतर्क रहें-सुरक्षित रहें-ज़रा सी लापरवाही खाली कर सकती है खाता”

    October 2, 2026

    रक्तदान, पौधरोपण और स्वच्छता—गांधी जयंती पर GEMS की पहल-अब प्रत्येक माह आरंग के अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा स्वच्छता अभियान…

    October 2, 2026

    कस्तूरबा वार्ड में अंगना मिलन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम संपन्न

    October 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    साइबर जागरूकता अभियान-पढ़े पुलिस का संदेश—”सतर्क रहें-सुरक्षित रहें-ज़रा सी लापरवाही खाली कर सकती है खाता”

    Vinod GuptaOctober 2, 202615 Views

    साइबर जागरूकता अभियान-पढ़े पुलिस का संदेश—”सतर्क रहें-सुरक्षित रहें-ज़रा सी लापरवाही खाली कर सकती है खाता”…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • साइबर जागरूकता अभियान-पढ़े पुलिस का संदेश—”सतर्क रहें-सुरक्षित रहें-ज़रा सी लापरवाही खाली कर सकती है खाता”
    • रक्तदान, पौधरोपण और स्वच्छता—गांधी जयंती पर GEMS की पहल-अब प्रत्येक माह आरंग के अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा स्वच्छता अभियान…
    • राजीव गांधी भवन में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती-सर्वधर्म प्रार्थना सभा व विचार-गोष्ठी का हुआ आयोजन
    • कस्तूरबा वार्ड में अंगना मिलन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम संपन्न
    • आरंग में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पंडरी तालाब में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान-दिया स्वच्छता का संदेश…
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.