Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कार्तिक पूर्णिमा-समोदा नदी तट पर कल सजेगी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी-श्रद्धालुओं को ब्रह्माकुमारी बहनें कराएंगी आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत

    November 23, 2026

    आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा-सपरिवार जुटेगा समाज

    November 23, 2026

    ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सुशासन तिहार 2026 के तहत आज फिंगेश्वर के सेम्हरतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
    Blog

    सुशासन तिहार 2026 के तहत आज फिंगेश्वर के सेम्हरतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMay 5, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन तिहार 2026 के तहत आज फिंगेश्वर के सेम्हरतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

    जनसमस्या निवारण शिविर में प्रकरणों का किया गया तत्काल निराकरण

    विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की रही सक्रिय सहभागिता

    विधायक, कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ सहित जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को किया सामग्री वितरण

    विधायक एवं कलेक्टर शिविर स्थल पर स्वास्थ्य जांच करायागरियाबंद 04 मई 2026/फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 14 ग्रामों के लोग सम्मिलित हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में विधायक श्री रोहित साहू, कलेक्टर श्री बीएस उइके सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे हितग्राहियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया।
    जनसमस्या निवारण शिविर को सम्बोधित करते हुए राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारी शासन की सेवाओं और योजनाओं को आम जनता तक भलीभाँति पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में ऐसे शिविर आयोजित होने से समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो पाता है। श्री साहू ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरपंचों से आग्रह किया कि सुशासन तिहार के दौरान शिविर में आने वाले आवेदकों को ठंडा नींबू पानी का शरबत पिलाएं।
    सरकार की हर योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी आवेदनों का पात्रता अनुसार समाधान करें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बीएस उइके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, एसडीएम श्री विशाल महाराणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


    विधायक श्री साहू ने कहा कि ग्रामीण विकास तभी संभव है जब आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समझा जाए। आज जिस प्रकार लोग अपनी समस्याएँ लेकर आए हैं, उनका समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित जनता से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं का पूरा लाभ लें।
     उन्होंने कहा कि क्षेत्र का हर नागरिक हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिनका राशन कार्ड में ई-केवाईसी नहीं हुआ है उनका ई-केवाईसी तीन दिवस के अंदर करें ताकि उन्हें राशन मिल सके। सभी पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर आयोजन से लोगों को अपनी समस्या बताने का अवसर मिलता है और वे अपनी समस्याओं का समाधान मौंके पर ही करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने से हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं लाभ मिल रहा है।
     इस दौरान उन्होंने 14 ग्राम पंचायत इनमें सेम्हरतरा, कौंदकेरा, देवरी, भैंसातरा, बेलटुकरी, कोमा, कुम्ही, किरवई, लफंदी, परतेवा, श्यामनगर, बरोण्डा, सिंधौरी और चौबेबांधा के विभिन्न विकास कार्यो के लिए 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की। साथ ही सेम्हरतरा में पौनी पसारी भवन निर्माण के लिए 7 लाख रूपये देने की घोषणा की।


    शिविर में विधायक, कलेक्टर, सीईओ सहित जनप्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल विकास द्वारा 03 गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म अदा की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं मत्स्य विभाग द्वारा 02 स्व-सहायता समूह को जाल वितरण किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू एवं जिला पंचायत सदस्य नंदिनी साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, श्री राधेश्याम साहू, श्री हरीश साहू सहित आसपास के क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    कार्तिक पूर्णिमा-समोदा नदी तट पर कल सजेगी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी-श्रद्धालुओं को ब्रह्माकुमारी बहनें कराएंगी आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत

    November 23, 2026

    आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा-सपरिवार जुटेगा समाज

    November 23, 2026

    ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान

    November 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कार्तिक पूर्णिमा-समोदा नदी तट पर कल सजेगी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी-श्रद्धालुओं को ब्रह्माकुमारी बहनें कराएंगी आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत

    Vinod GuptaNovember 23, 202643 Views

    कार्तिक पूर्णिमा-समोदा नदी तट पर कल सजेगी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी-श्रद्धालुओं को ब्रह्माकुमारी बहनें कराएंगी आध्यात्मिक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • कार्तिक पूर्णिमा-समोदा नदी तट पर कल सजेगी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी-श्रद्धालुओं को ब्रह्माकुमारी बहनें कराएंगी आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत
    • आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा-सपरिवार जुटेगा समाज
    • ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान
    • दो बड़ी परीक्षाओं के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के छात्र-JEE Main 2027 और CGBSE 12वीं बोर्ड की तारीखों में टकराव-समय-सारणी बदलने की उठी मांग
    • गोठ बात’ में जनसंवाद-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं…
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.