स्वामी आत्मानंद स्कूल के नए भवन में हुआ शाला प्रवेश-कन्या भोज का आयोजन संपन्न
आरंग।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, समोदा के नवनिर्मित विद्यालय भवन में आज सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को शाला प्रवेश पूजा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर विधि-विधानपूर्वक हवन एवं पूजा-अर्चना कर नवनिर्मित विद्यालय भवन में सुख, समृद्धि, शांति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।नवरात्रि के पावन पर्व के इस शुभ अवसर पर विद्यालय में नौ कन्याओं के लिए विशेष कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। इस धार्मिक एवं हर्षोल्लास के माहौल में सभी ने माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया और विद्यालय की निरंतर प्रगति व सफलता की मंगलकामना की।इस गरिमामयी कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष घनश्याम साहू, उपाध्यक्ष राजू साहू, प्राचार्य शैलेंद्र कुमार पटले, संरक्षक पुराणिक ध्रुवंश और संकुल समन्वयक लाकेश्वर ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही शाला प्रबंधन समिति के सदस्य शिव कुमार साहू, नारायण कुर्रे, धन्नालाल साहू एवं टुकेश्वर साहू की भी सहभागिता रही। विद्यालय परिवार की ओर से वरिष्ठ व्याख्याता आज्ञा राम ठाकुर, टीपू लाल वर्मा, सुश्री मितांजलि मोहंती, चेतन सिंह साहू एवं रेखराम डडसेना सहित समस्त शिक्षकगण, पालकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह पूरा आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जो नए भवन में शिक्षा के एक नए और स्वर्णिम अध्याय के शुभारंभ का प्रतीक बना।
विनोद गुप्ता-आरंग



