शुभ कलश यात्रा के साथ हुआ माँ दुर्गा का भव्य स्वागत
आरंग। राजा मोरध्वज नगरी आरंग की पं. दीनदयाल कॉलोनी में नवरात्र के पहले दिन माँ शैलपुत्री के स्वागत के लिए एक भव्य शुभ कलश यात्रा निकाली गई। नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में नव जागृति महिला समिति की महिलाओं ने सिर पर सुंदर कलश धारण कर नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर से कॉलोनी की परिक्रमा करते हुए दुर्गा पंडाल तक यात्रा पूरी की।
इसके पश्चात, वेदी पूजा और माता रानी की स्थापना के साथ संध्या कालीन आरती संपन्न हुई। नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक साहू ने सभी महिलाओं का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवदुर्गा उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी, महिला समिति की सदस्य, विकास समिति और गणेश समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



