दुर्गा उत्सव में मानवता की मिसाल-आरंग में श्री सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति और विघ्नहर्ता परिवार ने दिव्यांग बच्चे को भेंट की व्हीलचेयर
आरंग। माँ दुर्गा की स्थापना के पावन और उत्सवपूर्ण अवसर पर आरंग में सेवा और मानवता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। श्री सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति सांगचौरा एवं श्री विघ्नहर्ता परिवार आरंग की ओर से एक दिव्यांग बच्चे को व्हीलचेयर भेंट की गई है। इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चे को आवागमन में सुविधा प्रदान करना और उसके दैनिक जीवन को अधिक सहज व सुगम बनाने में सहयोग करना है। इस पूरे सेवा कार्य में समिति के सदस्य आलोक शुक्ला का विशेष योगदान रहा।धार्मिक अनुष्ठानों के बीच दोनों समितियों द्वारा उठाए गए इस कदम ने समाज को यह गहरा संदेश दिया है कि पर्वों की असली सार्थकता जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों को निभाने में ही है। माँ दुर्गा की आराधना के साथ-साथ की गई मानव सेवा की इस पहल की क्षेत्र में चहुंओर सराहना हो रही है, जो समाज में संवेदनशीलता और परोपकार की भावना को और प्रगाढ़ करती है।
विनोद गुप्ता-आरंग



