अंडर-17 क्रिकेट में मान साहू और लक्ष्य चेलक का संभाग के लिए चयन
आरंग। मंदिरहसौद में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-17 शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता ट्रायल्स में आरंग की टीम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के मान साहू एवं लक्ष्य चेलक का चयन आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।दोनों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य हरेश कुमार दास ने मान साहू एवं लक्ष्य चेलक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी महत्व दिया जाता है और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
विनोद गुप्ता-आरंग



