सरपंच की पहल-250 स्कूली बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट
आरंग । आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दरबा में विद्यार्थियों के प्रोत्साहन एवं सहयोग के उद्देश्य से सराहनीय पहल की गई। ग्राम पंचायत दरबा के सरपंच संजय टंडन के प्रयासों से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला (P/S M/S Darba) में अध्ययनरत लगभग 250 विद्यार्थियों को लोअर एवं टी-शर्ट प्रदान किए गए। इस पहल से स्कूली बच्चों में उत्साह देखने को मिला।लोअर एवं टी-शर्ट वितरण कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा महिला सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना की गई। सरपंच संजय टंडन के प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के हित में एक सकारात्मक कदम बताया गया।कार्यक्रम में सरपंच संजय टंडन, उपसरपंच नामित यादव, गणेश धुरु, संजय चक्रधारी, गन्नू राम टंडन, दिलीप धुरु, श्रवण साहू, नरेश लहरी, सुदर्शन यादव, बलदेव ढीढ़ी, धनेश्वर साहू, अजय पुरी, दुर्वेंद्र ढीढ़ी, राजा निर्मलकर, शंकर धीवर, विनोद पटेल, देवा साहू, विष्णु यादव, सुमित्रा टंडन, अनीता ढीढ़ी, हेमलता पटेल, रामेश्वरी साहू, कुमारी साहू, पुन्नी विश्वकर्मा, लता धुरु, सरस्वती लहरी, रंजना ढीढ़ी एवं हेमकुमारी सहित ग्राम के अन्य नागरिक उपस्थित रहे।ग्राम स्तर पर शिक्षा और विद्यार्थियों के हित में किए जाने वाले ऐसे प्रयास बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करते हैं।
विनोद गुप्ता-आरंग



