आरंग पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से की आत्मीय सौजन्य भेंट
आरंग।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आरंग नगर पालिका के यशस्वी अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने संगठन महामंत्री से आत्मीय सौजन्य भेंट की और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस विशेष मुलाकात के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कर्मवीर सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही उनके उज्ज्वल कार्यकाल और छत्तीसगढ़ में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस महत्वपूर्ण सौजन्य मुलाकात के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के साथ आरंग क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी दिनेश चंद्राकर (मंडल उपाध्यक्ष, आरंग मंडल),खूबचंद साहू (जिला सह प्रभारी, गरियाबंद ओबीसी मोर्चा) विशेष रूप से उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



