Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरपंच की पहल-250 स्कूली बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट

    October 4, 2026

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-2 किलो गांजा के साथ महिला समेत 3 आदतन तस्कर गिरफ्तार

    October 4, 2026

    “भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की सांठगांठ से लोकतंत्र की हत्या”/डॉ. शिवकुमार डहरिया

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»“भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की सांठगांठ से लोकतंत्र की हत्या”/डॉ. शिवकुमार डहरिया
    Blog

    “भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की सांठगांठ से लोकतंत्र की हत्या”/डॉ. शिवकुमार डहरिया

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 4, 202628 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    “भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की सांठगांठ से लोकतंत्र की हत्या”/डॉ. शिवकुमार डहरिया

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राज्य में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से करीब 25 लाख नागरिकों के नाम हटाए जाने को केंद्र की भाजपा सरकार और भारत निर्वाचन आयोग का एक सुनियोजित षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग मिलकर देश से लोकतंत्र और नागरिकों का मताधिकार छीनने का काम कर रहे हैं। डॉ. शिवकुमार डहरिया ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “जब वोट देने का अधिकार ही छीना जा रहा है, तो देश में लोकतंत्र कहाँ बचा है..? केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर निर्वाचन आयोग अपनी निष्पक्षता को ताक पर रखकर काम कर रहा है।डॉ. डहरिया ने आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए खुलासा किया कि छत्तीसगढ़ में SIR के नाम पर 24,99,823 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कुल वोटों का अंतर मात्र 6,32,382 (4.04%) था। ऐसे में चुनाव परिणाम के अंतर से लगभग 4 गुना अधिक मतदाताओं के नाम काटना सीधे तौर पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने और जनता के जनादेश को बदलने की साजिश की ओर इशारा करता है।
    बिना सुनवाई 19 लाख से अधिक नागरिकों का अधिकार छीना
    पूर्व मंत्री ने बताया कि हटाए गए कुल नामों में से 19,13,540 मतदाताओं को मनमाने ढंग से ‘शिफ्टेड’ या ‘एब्सेंट’ श्रेणी में डालकर विलोपित कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना किसी ठोस भौतिक सत्यापन और बिना सुनवाई का मौका दिए इतने बड़े पैमाने पर आम जनता का नाम काटना किस कानून के तहत सही है.? यह सीधे तौर पर आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है।इस पूरे मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ शिवकुमार डहरिया की मांग है कि-चुनाव आयोग साबित करे निष्पक्षता: भारत निर्वाचन आयोग केंद्र सरकार का टूल बनने के बजाय अपनी संवैधानिक निष्पक्षता साबित करे और हटाए गए सभी 24.99 लाख नामों की पारदर्शी व व्यक्तिगत समीक्षा करे।
    समीक्षा रिपोर्ट सार्वजनिक हो किस आधार पर और किसकी रिपोर्ट पर 19 लाख से अधिक लोगों को ‘शिफ्टेड/एब्सेंट’ बताकर उनका नाम काटा गया, उसकी सूची सार्वजनिक की जाए।
    नाम तुरंत बहाल किए जाएं: जिन वैध नागरिकों के नाम दुर्भावनापूर्ण तरीके से काटे गए हैं, उन्हें तत्काल मतदाता सूची में पुन: जोड़ा जाए।डॉ. डहरिया ने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग की इस तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। जनता के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरपंच की पहल-250 स्कूली बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट

    October 4, 2026

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-2 किलो गांजा के साथ महिला समेत 3 आदतन तस्कर गिरफ्तार

    October 4, 2026

    बैहार–आरंग मार्ग पर मौत का खतरा! एक महीने में दो कारें खाई में गिरीं, आखिर सुरक्षा बैरियर क्यों नहीं….?

    October 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरपंच की पहल-250 स्कूली बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट

    Vinod GuptaOctober 4, 202619 Views

    सरपंच की पहल-250 स्कूली बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट आरंग । आरंग विधानसभा क्षेत्र के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • सरपंच की पहल-250 स्कूली बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट
    • ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-2 किलो गांजा के साथ महिला समेत 3 आदतन तस्कर गिरफ्तार
    • “भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की सांठगांठ से लोकतंत्र की हत्या”/डॉ. शिवकुमार डहरिया
    • बैहार–आरंग मार्ग पर मौत का खतरा! एक महीने में दो कारें खाई में गिरीं, आखिर सुरक्षा बैरियर क्यों नहीं….?
    • आरंग पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से की आत्मीय सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.