Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा-मेधावी छात्रों और स्कूल विकास के लिए हुई घोषणाएं

    August 15, 2026

    साहू समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस-राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता का दिया संदेश

    August 15, 2026

    कल्पवृक्ष में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-छात्रो कोलक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»साहू समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस-राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता का दिया संदेश
    Blog

    साहू समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस-राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता का दिया संदेश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 15, 202646 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    साहू समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस-राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता का दिया संदेश

    आरंग। ग्राम रसनी में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व साहू समाज द्वारा बड़े ही गरिमामय, हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सामाजिक भवन परिसर में आयोजित इस समारोह में सामाजिक बंधु, मातृशक्ति, युवा वर्ग के साथ-साथ नवीन प्राथमिक स्कूल के बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत समाज के पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद साहू समाज के अध्यक्ष कली राम साहू ने विधिवत ध्वजारोहण किया। उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और गगनभेदी देशभक्ति नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।रसनी साहू समाज के मुख्य सलाहकार हेम नारायण साहू ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रप्रेम की एक मिसाल बना। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अमर बलिदानियों के त्याग और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार, आपसी भाईचारे, संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में साहू समाज की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
    स्कूली बच्चों ने बांधा समां….
    ध्वजारोहण के उपरांत नवीन प्राथमिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों को मिष्ठान व प्रसाद का वितरण किया गया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में रसनी साहू समाज की कार्यकारिणी समिति, नवयुवक मंडल और समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा-मेधावी छात्रों और स्कूल विकास के लिए हुई घोषणाएं

    August 15, 2026

    कल्पवृक्ष में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-छात्रो कोलक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

    August 15, 2026

    लक्ष्मी विहार कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नशा मुक्ति का लिया संकल्प

    August 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा-मेधावी छात्रों और स्कूल विकास के लिए हुई घोषणाएं

    Vinod GuptaAugust 15, 20261 Views

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा-मेधावी छात्रों और स्कूल विकास के लिए…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.