Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा-मेधावी छात्रों और स्कूल विकास के लिए हुई घोषणाएं

    August 15, 2026

    साहू समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस-राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता का दिया संदेश

    August 15, 2026

    कल्पवृक्ष में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-छात्रो कोलक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कल्पवृक्ष में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-छात्रो कोलक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित
    Blog

    कल्पवृक्ष में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-छात्रो कोलक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 15, 202697 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कल्पवृक्ष में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-छात्रो कोलक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

    आरंग। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कल्पवृक्ष पब्लिक स्कुल आरंग में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला।समारोह की मुख्य अतिथि सीए गीतिका साहू (चार्टर्ड अकाउंटेंट) रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष अग्रवाल (विश्वनाथ इंजीनियरिंग वर्क्स) ने की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार तिवारी, विद्यालय के अध्यक्ष यशवंत प्रकाश गोयल, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय एवं देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।मुख्य अतिथि सीए गीतिका साहू ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी, मेहनत, संस्कार एवं राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उनमें अच्छे संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास करना भी है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के योगदान की सराहना की।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष यशवंत प्रकाश गोयल ने मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल्पवृक्ष पब्लिक स्कुल विगत एक वर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय को अभिभावकों से मिल रहा विश्वास, सम्मान एवं निरंतर सहयोग पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत है।उन्होंने कहा कि अभिभावकों के विश्वास और सहयोग से विद्यालय परिवार को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर बेहतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसा शैक्षणिक वातावरण मिले, जहाँ वह शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ सके।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने तिरंगे के तीनों रंगों और राष्ट्रप्रेम की भावना को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभिभावकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की।विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण का समारोह में गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता, शांति एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया। विद्यार्थियों के उत्साह, अभिभावकों के सहयोग, शिक्षकों की सक्रियता और विद्यालय परिवार की एकजुटता ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को एक यादगार एवं प्रेरणादायी अवसर बना दिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा-मेधावी छात्रों और स्कूल विकास के लिए हुई घोषणाएं

    August 15, 2026

    साहू समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस-राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता का दिया संदेश

    August 15, 2026

    लक्ष्मी विहार कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नशा मुक्ति का लिया संकल्प

    August 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा-मेधावी छात्रों और स्कूल विकास के लिए हुई घोषणाएं

    Vinod GuptaAugust 15, 20261 Views

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा-मेधावी छात्रों और स्कूल विकास के लिए…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.