Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»लक्ष्मी विहार कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नशा मुक्ति का लिया संकल्प
    Blog

    लक्ष्मी विहार कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नशा मुक्ति का लिया संकल्प

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 15, 2026106 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लक्ष्मी विहार कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नशा मुक्ति का लिया संकल्प

    आरंग।स्थानीय लक्ष्मी विहार कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलोनी के अध्यक्ष पवन चंद्राकर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक अत्यंत पावन और विशेष दिन है। देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया है। हमें भी देश के प्रति सच्चे प्रेम, समर्पण और आपसी सद्भाव से रहने का संकल्प लेना चाहिए।जी. आर. टंडन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश को जिस गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए था, उस दिशा में अभी और प्रयास की आवश्यकता है, साथ ही बढ़ते अपराधों पर भी चिंता व्यक्त की। ईश्वर साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारी आंतरिक सकारात्मक ऊर्जा को जाग्रत करता है, जिसका शुभ प्रभाव हमारे बच्चों और पूरे वातावरण पर पड़ता है।मोहन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत के इतिहास का गौरवशाली दिन है, लेकिन वर्तमान में समाज में बढ़ता नशा एक गंभीर चिंता का विषय है। यह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर गहरा दुष्प्रभाव डालता है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही एक स्वस्थ और मूल्यनिष्ठ समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी उपस्थित नागरिकों को नशा न करने का संकल्प भी दिलाया गया।बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियां-समारोह में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। प्रस्तुति देने वालों में नीतू मैडम के मार्गदर्शन में अथर्व, अनारा, आराध्या आहूजा, दिव्या, अनिका, ओमी, प्रोनीत, प्रकृति, विनीत और लिविका शामिल रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पप्पू अरोरा, प्रदीप अग्रवाल, कमल कांत बंजारे, मिलु यादव, सोनू आहूजा, सतनाम टुटेजा, दीपक आहूजा, नायडू जी, मनीष चंद्राकर, अमरीका साहू, किरण दीवान, सीमा निषाद, सीता देवांगन, नेहा टुटेजा, रोशनी साहू, गीता साहू, जाग्रति चंद्राकर, पलक चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    Vinod GuptaSeptember 16, 20268 Views

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.