Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा-मेधावी छात्रों और स्कूल विकास के लिए हुई घोषणाएं
    Blog

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा-मेधावी छात्रों और स्कूल विकास के लिए हुई घोषणाएं

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 15, 2026154 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा-मेधावी छात्रों और स्कूल विकास के लिए हुई घोषणाएं

    आरंग।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन विकास समिति (SMDC) के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव रहे, जबकि अध्यक्षता मंशाराम बंजारे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच टिकेश भुवनेश्वर साहू, उपसरपंच योगेश्वर साहू, विधायक प्रतिनिधि रेवाराम साहू और मां विद्या बीज भंडार के संचालक दुजेराम धीवर उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व ध्वज पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अशोक कुमार यादव ने ससम्मान ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के बाद मुख्य सभा का आयोजन हुआ।
    सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उद्बोधन
    समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, कविताएं और प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। प्राचार्या नम्रता तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ व्याख्याता माणिक लाल मिश्रा ने विद्यालय के शैक्षणिक विकास, परीक्षा परिणाम और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए स्कूल की आवश्यकताओं की ओर अतिथियों का ध्यान आकृष्ट किया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार यादव ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
    स्कूल विकास और प्रोत्साहन राशि की घोषणाएं
    विद्यालय की आवश्यकताओं को देखते हुए अतिथियों ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि दुजेराम धीवर ने छात्रों की सुविधा के लिए 20 सेट बेंच-टेबल प्रदान करने तथा बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं व 12वीं) में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने की घोषणा की। कार्यक्रम अध्यक्ष मंशाराम बंजारे ने बैठक व्यवस्था के लिए 10,000 रुपये की नकद सहायता राशि देने का ऐलान किया।समिति सदस्य ललिता बंजारे और बूथ अध्यक्ष मोहित पटेल ने बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को 1,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता प्रमिला मेश्राम ने किया तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता खेमलाल ठाकुर द्वारा किया गया।इस अवसर पर व्याख्याता श्रद्धाकिरण नेताम, प्रकाश चंद्र साहू, सुमन धुरंधर, श्वेता मिश्रा, द्वारिका प्रसाद दीवान, रजनी बाला भारती, हेमलता नायक, लोकेश तुरकाने, खोमन प्रसाद निषाद, खुलेश नंद देवांगन, डॉली चंद्राकर, दुलेश्वरी सोनबेर, चुन्नू यादव सहित SMDC सदस्य भोलाराम निर्मलकर, परमेश्वर धीवर, शीतल बंजारे, अंजली सोनी, तोमिन बाई साहू, पंच प्रतिनिधि याद राम पटेल, बड़ी संख्या में ग्रामवासी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202636 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.