Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पेट्रोल पंप संचालक के भाई को जान से मारने की धमकी और जातिगत गाली-गलौज का आरोप-थाने में शिकायत दर्ज
    Blog

    पेट्रोल पंप संचालक के भाई को जान से मारने की धमकी और जातिगत गाली-गलौज का आरोप-थाने में शिकायत दर्ज

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 15, 2026532 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पेट्रोल पंप संचालक के भाई को जान से मारने की धमकी और जातिगत गाली-गलौज का आरोप-थाने में शिकायत दर्ज

    आरंग। आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-53 पर स्थित युवराज फिलिंग स्टेशन में संचालक के भाई के साथ गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरंग थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
    घटना का विवरण…
    शिकायतकर्ता भीमसेन सोनवानी (पिता स्व. श्री अर्जुन सोनवानी) ने बताया कि वे युवराज फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर युवराज सिंह सोनवानी के भाई हैं। दोपहर करीब 2:00 बजे जब वे पेट्रोल पंप पर मौजूद थे, तभी हेमू सोनवानी द्वारा कथित रूप से बुलाए गए कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया।पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनसे “यहाँ क्यों रह रहे हो?” कहते हुए गुंडागर्दी की और जातिगत अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दोबारा पेट्रोल पंप पर दिखने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
    वाहनों में सवार होकर पहुंचे थे आरोपी
    आवेदन में उल्लेख किया गया है कि आरोपी डस्टर कार (क्रमांक: CG-04 MV-8881), स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक: CG-04 MX-3836) में सवार होकर 5 से 7 की संख्या में पहुंचे थे।
    जान बचाकर भागे प्रार्थी, डायल 112 पर दी थी सूचना
    अकेले होने के कारण प्रार्थी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और तुरंत अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया। पीड़ित ने इस घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी थी, जहाँ से उन्हें नजदीकी पुलिस थाने में जाकर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई।उन्होंने बताया कि कल रात हेमू सोनवानी अपने साथियो के साथ बिना नंबर के कार से पेट्रोल पम्प आ कर ताक झांक करते हुए धमकी दिया था जिसकी भी सूचना तत्काल आरंग थाने में लिखित रूप से पीड़ित भीमसेन सोनवानी द्वारा की गई थी।
    सुरक्षा और कार्रवाई की मांग.
    प्रार्थी ने आवेदन में बताया कि वे बंद पेट्रोल पम्प की सुरक्षा के लिए पेट्रोल पंप पर अकेले रहते हैं, जिसके चलते उन्हें हेमू सोनवानी व उनके साथियों से जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202636 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.