अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ की समीक्षा बैठक संपन्न-आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तार से चर्चा
आरंग। अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग की विशेष समीक्षा बैठक आज ग्राम नारा स्थित साहू भवन में संपन्न हुई। बैठक में दिव्यांगजनों के कल्याण एवं संघ के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम नारा की सरपंच महोदया श्रीमती मीना जांगडे एवं उप सरपंच श्री ध्रुव कुमार चंद्राकर उपस्थित रहे। अतिथियों ने दिव्यांग साथियों की समस्याएं सुनी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में पेंशन, स्वास्थ्य शिविर, कृत्रिम अंग वितरण, स्वरोजगार योजना एवं दिव्यांग भवन निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के अध्यक्ष मिलाप दास मानिकपुरी ने किया।
विनोद गुप्ता-आरंग




