Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सद्भावना दिवस-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया उनका योगदान

    August 20, 2026

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 548 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण

    August 20, 2026

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ की समीक्षा बैठक संपन्न-आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तार से चर्चा

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सद्भावना दिवस-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया उनका योगदान
    Blog

    सद्भावना दिवस-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया उनका योगदान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 20, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सद्भावना दिवस-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया उनका योगदान

    ​आरंग। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत में सूचना क्रांति के जनक भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आरंग में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के नवनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी के दूरदर्शी विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक और डिजिटल भारत की नींव रखने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। उन्होंने देश के युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र में भागीदार बनाया तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया। आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के योग्य बनाया। आज का दिन हम ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाते हैं, जो हमें आपसी भाईचारे, शांति और देश के विकास के लिए एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।​इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग ग्रामीण अध्यक्ष कोमल सिंग साहू, वरिष्ठ नेता मंगल मूर्ति अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भरत लोधी, भारती देवांगन ,मंजू चंद्राकर ,पार्षद ईश्वर पटेल, पूर्व पार्षद दीपक चंद्राकर , राम मोहन लोधी, पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर, देवेंद्र धृतलहरें ,चमन कोसले , डोमन ध्रुव ,संतु जलक्षत्रि , मनेश कंडरा ,परस कोसले उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजीव गांधी के बताए पदचिह्नों पर चलने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने का संकल्प लिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 548 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण

    August 20, 2026

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ की समीक्षा बैठक संपन्न-आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तार से चर्चा

    August 20, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 23 अगस्त को आएंगे समोदा-इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

    August 20, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सद्भावना दिवस-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया उनका योगदान

    Vinod GuptaAugust 20, 20261 Views

    सद्भावना दिवस-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.