विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 23 अगस्त को आएंगे समोदा-इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
आरंग। माता कौशल्या की पावन धाम चंदखुरी से बाबा बागेश्वरनाथ की नगरी आरंग तक 71 किलोमीटर की विशाल ‘सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें इस भव्य यात्रा में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए गुरु खुशवंत साहेब को पावन सावन मास की शुभकामनाएं दीं। डॉ. सिंह 23 अगस्त को नगर पंचायत समोदा में कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होंगे और कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।कांवड़ यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह यात्रा “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान” के मूल मंत्र के साथ निकाली जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है।इस अवसर पर प्रमुख रूप सेडॉ. संदीप जैन (अध्यक्ष, नगर पालिका),अशोक चंद्राकर (महामंत्री, बीजेपी आरंग मंडल), के. के. भारद्वाज, वेदराम खूंटे, वेदप्रकाश देवांगन उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग




