NEET पेपर लीक कांड-युवा कांग्रेस ने पुतला दहन कर किया विरोध व्यक्त…
आरंग। NEET परीक्षा में एक बार फिर हुए पेपर लीक जैसे राष्ट्रीय स्तर के गंभीर मुद्दे पर युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण जिला ने आज आरंग बस स्टैंड में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।यह विरोध प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर एवं ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर पटेल के संयुक्त नेतृत्व में,साथ ही प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश तथा पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में एकत्र होकर केंद्र सरकार की विफलताओं के खिलाफ नारे लगा कर पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं पर रोष व्यक्त किया।
पुलिस प्रशासन द्वारा पुतला दहन रोकने का प्रयास भी किया गया, जिसके चलते मौके पर दोनों पक्षों के बीच झुमा झटकी भी देखने को मिली। जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर ने कहा की लगातार वर्षों से पेपर लीक की घटनाएँ सामने आ रही हैं, जिससे देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। केंद्र सरकार परीक्षाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। यह गूंगी–बहरी सरकार युवाओं की पीड़ा सुनने को तैयार ही नहीं है।आज हमने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया है। यदि आने वाले समय में पेपर लीक के और मामले सामने आए, तो युवा कांग्रेस और भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।उक्त कार्यक्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू , खिलावन निषाद पार्षद समीर गोरी , भरत लोधी , दीपक चंद्राकर , उपेंद्र साहू , सादिक बैलीम , राममोहन गुप्ता , सुनील बघेल , शैलेश साहू , नारायण सोनी , मनोज सोनकर , मोनू कंदरा , शेखर लोधी , शिवा जल्छतरी , चन्दन लोधी , मुकेश लोधी , राजकुमार जलछत्री , मनीष जलछत्री , गोपी जलछत्री , अंगे लोहार , मोहन साहनी , पुनेन्द्र जलचत्री , पुरन जलछत्री एवं अधिक संख्या मे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए ।
विनोद गुप्ता-आरंग



