Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सुशासन शिविर-20 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने लगाए इतने आवेदन-कइयों का हुआ त्वरित निराकारण

    May 18, 2026

    महंगाई और ईंधन के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल-टाउन हॉल के सामने किया सांकेतिक प्रदर्शन

    May 18, 2026

    ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध सहित इन मांगों को लेकर 20 मई को आरंग तथा अंचल की सभी दवा दुकाने रहेगी बंद

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महंगाई और ईंधन के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल-टाउन हॉल के सामने किया सांकेतिक प्रदर्शन
    Blog

    महंगाई और ईंधन के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल-टाउन हॉल के सामने किया सांकेतिक प्रदर्शन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 18, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महंगाई और ईंधन के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल-टाउन हॉल के सामने किया सांकेतिक प्रदर्शन

    ​आरंग। केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, किराना सामान, आवश्यक खाद्य सामग्री और सोने-चांदी की कीमतों के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशव्यापी चरणबद्ध चार-दिवसीय आंदोलन के तहत सोमवार को आरंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। टाउन हॉल के सामने स्थित ‘श्री राम पेट्रोल पंप’ और स्थानीय किराना दुकानों के बाहर कांग्रेसियों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह आंदोलन पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे के आदेशानुसार आयोजित किया गया। आरंग शहर ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां, बैनर और स्लोगन लेकर पेट्रोल पंप के सामने डटे रहे। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की।​प्रदर्शन के दौरान केवल नारेबाजी ही नहीं हुई, बल्कि कांग्रेस नेताओं ने ईंधन और महंगाई की मार झेल रही आम जनता और उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना गया और जनता की इस आवाज को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाकर सरकार तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा की महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। राशन से लेकर तेल और पेट्रोल-डीजल तक सब कुछ आम जनता की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।”​कांग्रेस का यह प्रदेशव्यापी आंदोलन 17 मई से शुरू होकर 20 मई 2026 तक अलग-अलग चरणों में चलेगा। आंदोलन के शुरुआती दो दिनों (17 व 18 मई) में पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेल व राशन सामग्री की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों और किराना बाजारों को निशाना बनाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। आने वाले दिनों में अन्य आवश्यक वस्तुओं की मूल्यवृद्धि को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।​इस व्यापक विरोध प्रदर्शन में आरंग शहर ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन निषाद, आरंग ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, मंडल अध्यक्ष भारत लोधी, युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रहमतुल्ला खान, आरंग मंडल प्रभारी तुलसी भाई पटेल, सुदामा पाल, दीपक चंद्राकर, जय डहरिया, चमन कोसले, बलराम पाल, मनमोहन गुप्ता, रामनारायण सोनी, कुलदीप लोधी, लेस कुमार साहू, संतोष तारक, शेखर लोधी, बल्ला साहू, ठाकुर राम साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सुशासन शिविर-20 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने लगाए इतने आवेदन-कइयों का हुआ त्वरित निराकारण

    May 18, 2026

    ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध सहित इन मांगों को लेकर 20 मई को आरंग तथा अंचल की सभी दवा दुकाने रहेगी बंद

    May 18, 2026

    सांस्कृतिक लोक कला मंच ‘दूज के चंदा’ ने फिर शुरू किया मंच में प्रस्तुति-अनुभवी कलाकारों का मिला साथ…

    May 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सुशासन शिविर-20 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने लगाए इतने आवेदन-कइयों का हुआ त्वरित निराकारण

    Vinod GuptaMay 18, 2026

    सुशासन शिविर-20 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने लगाए इतने आवेदन-कइयों का हुआ त्वरित निराकारण आरंग।ग्राम…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.