Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सोने की खरीदी पर रोक के आह्वान के विरोध में आरंग में कांग्रेस ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
    Blog

    सोने की खरीदी पर रोक के आह्वान के विरोध में आरंग में कांग्रेस ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 19, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सोने की खरीदी पर रोक के आह्वान के विरोध में आरंग में कांग्रेस ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

    ​आरंग। सोने की खरीदी नही करने के आह्वान के खिलाफ सराफा व्यवसायियों, कारीगरों और इस उद्योग से जुड़े कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन और जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे के निर्देशानुसार आज आरंग में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। ​आरंग शहर ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां , बैनर और स्लोगन लेकर सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।​प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद ने कहा कि सोने की खरीदी पर रोक लगाने के आह्वान से पूरा सराफा व्यवसाय ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे न केवल बड़े और छोटे सोने-चांदी के व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि इस व्यवसाय से जुड़े लाखों गरीब कारीगरों और कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट (आजीविका का संकट) खड़ा हो गया है।​जनता से संवाद और सोशल मीडिया पर डिजिटल विरोध आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सराफा बाजारों में जाकर व्यापारियों, कारीगरों और आम जनता से सीधा संवाद किया और इस नीति के दुष्प्रभावों पर चर्चा की। इस दौरान जनता और सराफा व्यवसायियों से बातचीत के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए गए, ताकि इस डिजिटल मुहिम के जरिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू , आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद पार्षद समीर गोरी , भरत लोधी , दीपक चंद्राकर , उपेंद्र साहू , सादिक बैलीम , राममोहन गुप्ता , सुनील बघेल , शैलेश साहू , नारायण सोनी , मनोज सोनकर , मोनू कंदरा , शेखर लोधी , शिवा जल्छतरी , चन्दन लोधी , मुकेश लोधी , राजकुमार जलछत्री , मनीष जलछत्री , गोपि जलछत्री , अंगे लोहार , मोहन साहनी , पुनेन्द्र जलचत्री , पुरन जलछत्री एवं अधिक संख्या मे कॉग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.