Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सुशासन शिविर-20 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने लगाए इतने आवेदन-कइयों का हुआ त्वरित निराकारण
    Blog

    सुशासन शिविर-20 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने लगाए इतने आवेदन-कइयों का हुआ त्वरित निराकारण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 18, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन शिविर-20 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने लगाए इतने आवेदन-कइयों का हुआ त्वरित निराकारण

    आरंग।ग्राम पंचायत सिवनी (आरंग) में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक विशाल ‘सुशासन शिविर’ का जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र की 20 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण पहुचे। शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए प्रशासन के 40 से अधिक प्रमुख विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाए, जहाँ ग्रामीणों को योजनाओं की सटीक जानकारी देने के साथ-साथ उनके आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं जनमानस को सुशासन शिविर की बधाई दी तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री इतने संवेदनशील है कि उनका हेलीकॉप्टर सुदूर वनांचल जैसे सरगुजा बस्तर दंतेवाड़ा बीजापुर में भी उतर जाता है और बंद कमरे में नहीं अपितु पेड़ के छांव के नीचे जनचौपाल लगाकर आम जनता से रूबरू होते है तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होता है।उन्होंने ‘अंत्योदय’ की मूल भावना को स्पष्ट करते हुए कहा कि सुशासन का असली अर्थ तभी सार्थक है जब प्रत्येक गाँव के अंतिम व्यक्ति की समस्या का समाधान हो। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि सरकार गरीबों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कैबिनेट मंत्री ने बड़ी घोषणा की कि रीवा जैसे कई गांवों में गहराते जल संकट का बहुत जल्द स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जनहित में कई अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की भी घोषणाएं कीं।कार्यक्रम मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने स्थानीय छत्तीसगढ़ी भाषा में जनमानस से संवाद किया। उन्होंने अपनी सहज और सरल शैली में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि कुछ जटिल प्रकरण में भले ही समय लगता है पर शासन प्रशासन जन समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु,नगर पालिका अध्यक्ष आरंग डॉ संदीप जैन की भी उपस्थिति रही। जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह ने निराकरण की दिशा में पहल करते हुवे सभी विभागों को निर्देशित किया और डीजल पेट्रोल संकट पर कहा कि कही कोई समस्या नहीं है,पर्याप्त स्टॉक है बस आवश्यकता अनुसार उपयोग करे एवं अफवाहों से बचे ,कुल 1430 आवेदन प्राप्त हुवे जिसमें अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा हितग्राहियों को मनरेगा जाब कार्ड,आयुष्मान कार्ड, किशोरी बालिका स्वच्छता किट,लर्निंग लाइसेंस,उज्ज्वला हितग्राही, ऋण पुस्तिका वितरण,चेक वितरण,प्रधानमंत्री आवास योजना चाबी वितरण, होनहार बोर्ड टॉपर्स विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग से निशुल्क बीपी शुगर रक्त परीक्षण एवं x रे की सुविधा तथा महिला बाल विकास से अन्नप्राशन ,गोद भराई किट आदि का वितरण हुआ इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिलाषा पैंकरा,जनपद सीईओ अभिषेक बनर्जी ,जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय,तहसीलदार गण ज्योति मसियारे एवं विनोद साहू,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी अनंत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन, एडिशनल सीईओ मारुति राव, महिला बाल विकास से दीप्ति शुक्ला,केंद्रीय बैंक से डी के ब्यास,पशु चिकित्सा से डॉ नवरत्न चौधरी आदि सभी विभागीय जिला एवं खंड स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी गण,एवंसिवनी ,रीवा, उमरिया,कुकरा,गुजरा,बोरिद,भानसोज,बरछा,बोरिद,बोडरा,नारा आदि 20 ग्रामपंचायतों के सरपंच गण , जिला जनपद सदस्य गण एवं रोजगार सहायक,ग्राम सचिव, प्राचार्य एवं शिक्षक संकुल समन्वयक गण आदि की उपस्थिति रही मंच संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव एवं भूषण जलक्षत्रि तथा सहयोग समन्वयक ओंकार वर्मा एवं आभार एसडीएम अभिलाषा पैंकरा ने किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.