ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध सहित इन मांगों को लेकर 20 मई को आरंग तथा अंचल की सभी दवा दुकाने रहेगी बंद
आरंग।दवा विक्रेता संघ की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें आगामी 20 मई 2026 को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में तथा अन्य डीप डिस्काउंट से उत्पन्न नकली दवाओं के बढ़ते सम्भावित खतरों से आमजन को बचाने हेतु ऑल इंडिया दवा एसोसिएशन एवं छग दवा विक्रेता संघ तथा जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा किये गए बंद के आह्वान को पूर्ण समर्थन दिए जाने का निर्णय लिया गया है। आरंग नगर तथा ग्रामीण अंचल और निजी अस्पतालों में संचालित सभी दवा दुकाने 20 मई बुधवार को पुरे दिन पूर्ण बंद रखा जाएगा।दवा विक्रेता संघ आरंग स्थानीय नागरिकों से निवेदन किया है कि वे अपनी आवश्यक दवाइयाँ दिनांक 19 मई की शाम तक क्रय कर सुरक्षित रख लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, क्योंकि आरंग आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो तथा अस्पतालों में संचालित समस्त मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। सभी के सहयोग की अपेक्षा करते हुए आमजन को होने वाली असुविधा के लिए संघ ने खेद व्यक्त किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



