Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    दीपावली पर यहॉं गूंजा नशा मुक्ति का संदेश-युवाओं को दिलाया गया संकल्प-अवैध कारोबार पर सख्ती की मांग

    November 12, 2026

    आरंग अनुविभाग में भी कार्रवाई-57 हड़ताली पटवारियों को नोटिस-02 निलंबित

    November 12, 2026

    एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियां हो रही खराब, केंद्र सरकार जनता को दे रही धोखा : आलोक चंद्राकर

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»दीपावली पर यहॉं गूंजा नशा मुक्ति का संदेश-युवाओं को दिलाया गया संकल्प-अवैध कारोबार पर सख्ती की मांग
    Blog

    दीपावली पर यहॉं गूंजा नशा मुक्ति का संदेश-युवाओं को दिलाया गया संकल्प-अवैध कारोबार पर सख्ती की मांग

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 12, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दीपावली पर यहॉं गूंजा नशा मुक्ति का संदेश-युवाओं को दिलाया गया संकल्प-अवैध कारोबार पर सख्ती की मांग

    आरंग। दीपावली पर्व के अवसर पर ग्राम टेकारी (कुंडा) में सर्व सेवा फाउंडेशन, रायपुर के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त एवं समृद्ध भारत’ के निर्माण के उद्देश्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार की खुशहाली, सामाजिक वातावरण और आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवाओं से विशेष रूप से नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की गई।इस अवसर पर ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण केवल जागरूकता अभियानों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए शासन-प्रशासन को भी ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे। अवैध नशे के कारोबार पर कड़ा नियंत्रण, युवाओं के लिए सकारात्मक गतिविधियों के अवसर तथा समाज की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन सर्व सेवा फाउंडेशन, रायपुर के जिला समन्वयक अतुल धीवर द्वारा किया गया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नशा मुक्त भारत अभियान में सहभागी बनकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर संतोष वर्मा (नमस्कार), संजूलाल वर्मा (पंच), मनीष (युवा उद्यमी), मिथलेश साहू, विजय शर्मा, यशवंत कन्नौजे, जित्तू वर्मा, नंदू धीवर, केडी साहू, अजय वर्मा, चंदूलाल वर्मा, नंदकिशोर धीवर, रूपेंद्र साहू, सोनू पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग अनुविभाग में भी कार्रवाई-57 हड़ताली पटवारियों को नोटिस-02 निलंबित

    November 12, 2026

    एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियां हो रही खराब, केंद्र सरकार जनता को दे रही धोखा : आलोक चंद्राकर

    November 12, 2026

    सोरिद महोत्सव में दूध से तौलकर योगेश्वर को दी जन्मदिन की शुभकामनायें..

    November 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    दीपावली पर यहॉं गूंजा नशा मुक्ति का संदेश-युवाओं को दिलाया गया संकल्प-अवैध कारोबार पर सख्ती की मांग

    Vinod GuptaNovember 12, 20261 Views

    दीपावली पर यहॉं गूंजा नशा मुक्ति का संदेश-युवाओं को दिलाया गया संकल्प-अवैध कारोबार पर सख्ती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • दीपावली पर यहॉं गूंजा नशा मुक्ति का संदेश-युवाओं को दिलाया गया संकल्प-अवैध कारोबार पर सख्ती की मांग
    • आरंग अनुविभाग में भी कार्रवाई-57 हड़ताली पटवारियों को नोटिस-02 निलंबित
    • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियां हो रही खराब, केंद्र सरकार जनता को दे रही धोखा : आलोक चंद्राकर
    • सोरिद महोत्सव में दूध से तौलकर योगेश्वर को दी जन्मदिन की शुभकामनायें..
    • धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह-184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ ऐप से प्राप्त किए टोकन-आरंग ब्लॉक में 09 नये धान खरीदी केंद्र शुरू…
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.