Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गौ सम्मान आह्वान अभियान (तृतीय चरण)-रायपुर संभाग प्रचार यात्रा के तहत कल आरंग में यहां होगा विशेष आयोजन

    September 29, 2026

    लाफिन खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण आहार पर दी गई विस्तृत जानकारी।

    September 29, 2026

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से उकेरी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»लाफिन खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण आहार पर दी गई विस्तृत जानकारी।
    Blog

    लाफिन खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण आहार पर दी गई विस्तृत जानकारी।

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 29, 202631 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लाफिन खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण आहार पर दी गई विस्तृत जानकारी।

    महासमुंद _सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आज लाफिन खुर्द के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में अनाज, दाल, हरी एवं मौसमी सब्जियां, फल, दूध-दही, अंडा तथा अन्य प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना आवश्यक है।
    गर्भवती महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था में मां के साथ-साथ गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए भी पर्याप्त पोषण जरूरी है। भोजन में दाल, चना, मूंगफली, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध-दही, अंडा या उपलब्ध स्थानीय प्रोटीन स्रोत शामिल करें। आयरन और फोलिक एसिड जैसी आवश्यक दवाएं स्वास्थ्य विभाग की सलाह के अनुसार नियमित लेने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की जानकारी दी गई।


    धात्री माताओं को बताया गया कि प्रसव के बाद मां को पौष्टिक और पर्याप्त मात्रा में भोजन लेना चाहिए, क्योंकि स्तनपान कराने वाली मां की पोषण संबंधी जरूरत बढ़ जाती है। शिशु के लिए जन्म के बाद छह माह तक केवल मां का दूध देने और छह माह के बाद स्तनपान जारी रखते हुए बच्चे को उचित पूरक आहार शुरू करने की जानकारी दी गई।
    बच्चों के पोषण पर भी विशेष जोर दिया गया। बच्चों के भोजन में दाल, खिचड़ी, दलिया, हरी सब्जियां, मौसमी फल, दूध-दही, अंडा आदि को उम्र के अनुसार शामिल करने तथा भोजन की मात्रा और विविधता धीरे-धीरे बढ़ाने की जानकारी दी गई। बच्चों को बार-बार थोड़ा-थोड़ा पौष्टिक भोजन देने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया।
    कार्यक्रम में स्थानीय और आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक आहार तैयार करने का प्रदर्शन भी किया गया। महिलाओं को समझाया गया कि महंगा भोजन ही पौष्टिक हो, यह जरूरी नहीं है। घर में उपलब्ध दाल, चना, गुड़, मूंगफली, हरी सब्जियां, मौसमी फल और अनाज से भी पौष्टिक आहार तैयार किया जा सकता है।
    साथ ही हाथ धोने, स्वच्छ पानी पीने, भोजन को ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा बच्चों के नियमित वजन और वृद्धि की निगरानी के महत्व की जानकारी दी गई। महिलाओं को कुपोषण के लक्षणों की पहचान करने और आवश्यकता पड़ने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अथवा स्वास्थ्यकर्मी से संपर्क करने के लिए भी जागरूक किया गया।
    कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लाफिन खुर्द की सरपंच जानकी साहू, बरोड़ा सोसायटी अध्यक्ष नामदेव साहू, रेखराज साहू, नंद कुमार नवरंग, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    गौ सम्मान आह्वान अभियान (तृतीय चरण)-रायपुर संभाग प्रचार यात्रा के तहत कल आरंग में यहां होगा विशेष आयोजन

    September 29, 2026

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से उकेरी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

    September 28, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र-1393 अपात्र-देखिये आरंग में कितने हुए अपात्र..

    September 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गौ सम्मान आह्वान अभियान (तृतीय चरण)-रायपुर संभाग प्रचार यात्रा के तहत कल आरंग में यहां होगा विशेष आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 29, 202627 Views

    गौ सम्मान आह्वान अभियान (तृतीय चरण)-रायपुर संभाग प्रचार यात्रा के तहत कल आरंग में यहां…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.